×

Moradabad: पैतृक गांव में हुआ कुंवर सर्वेश सिंह का अंतिम संस्कार, डिप्टी सीएम ने जताया शोक

Moradabad: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद व मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार शाम को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था।

Sudhir Goyal
Published on: 21 April 2024 10:35 AM GMT
moradabad news
X

पैतृक गांव में हुआ बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का अंतिम संस्कार (न्यूजट्रैक)

Moradabad News: भारतीय जनता पार्टी के पूर्व सांसद व मुरादाबाद से बीजेपी प्रत्याशी कुंवर सर्वेश सिंह का शनिवार शाम को लंबी बीमारी के चलते निधन हो गया था। उनके निधन की सूचना मिलते ही बीजेपी नेताओं व समर्थकों में शोक छा गया था। शनिवार देर रात सर्वेश सिंह का पार्थिव शरीर मुरादाबाद की ठाकुरद्वारा तहसील में स्थित उनके पैतृक गांव रतूपुरा लाया गया। जहां उनके पार्थिव शरीर को उनके समर्थकों के अंतिम दर्शन के लिए रखा गया था।

रविवार दोपहर पैतृक गांव में ही उनका अंतिम संस्कार किया गया। रतुपुरा स्थित पूर्व सांसद सर्वेश सिंह के निवास पर उनके अंतिम दर्शन को प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक पहुंचे। पूर्व सांसद के अंतिम दर्शन करने को नगर विधायक रितेश गुप्ता और मंत्री बलदेव सिंह औलख भी पहुंचे। डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने कहा कि श्री सिंह के निधन होने से मन बहुत दुखी है। पूरा भाजपा परिवार में शोक क़ी लहर है। ईश्वर से प्राथना करते है उन्हें श्री चरणों में स्थान दें। पूरे परिवार को दुख सहने क़ी ताकत दें।

बीजेपी पूरी तरह से उनके साथ खड़ी है। सर्वेश सिंह के जाने से अपूरणीय क्षति हुई है। वहीं भाजपा से नगर विधायक रितेश गुप्ता ने सर्वेश सिंह की मौत को मुरादाबाद की जनता के लिए बड़ा नुकसान बताया। रितेश गुप्ता ने कहा कि सर्वेश सिंह लोकप्रिय नेता थे। वो पांच बार विधायक और एक बार सासंद रहे हैं। उन्होंने कहा मुरादाबाद कमिश्नरी का सबसे पुराना राजनैतिक परिवार है। उनके पिता भी 4 बार के विधायक रह चुके हैं जबकि बेटे सुशांत सिंह बड़ापुर सीट से मौजूदा विधायक हैं।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story