×

Moradabad News: महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बबीता सिंह ने किन्नरों को दिलाई बीजेपी की सदस्यता

Moradabad News: मुरादाबाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रूबी किन्नर ने न्यूजट्रैक से बात करते हुए बताया कि भाजपा सरकार में महिलाओं व बुजुर्ग बच्चों सभी का ख्याल रखा जा रहा है। मां- बहन और बेटियां भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं

Sudhir Goyal
Published on: 18 Dec 2023 3:04 AM GMT
X

Moradabad News (Newstrack)

Moradabad News: हरियाणा बीजेपी महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री बबीता सिंह रविवार को मुरादाबाद पहुंची, जहां उन्होंने किन्नर समाज को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई तथा पार्टी के सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का मूल मंत्र भी सुझाया। किन्नर समाज को जागरूक करने का कार्यक्रम मुरादाबाद की महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विजयलक्ष्मी की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

बबीता सिंह ने कहा थर्ड जेंडर यानी किन्नर समाज जिसका चुनावों में एक बड़ा योगदान रहता, परंतु उन्हे कोई भी लाभ नहीं मिल पाता है और ये समाज की उपेक्षा के भी शिकार होते हैं। इसी किन्नर समाज को समाज में सम्मान दिलाने के उद्देश से भाजपा ने ये कदम उठाया है।

मुरादाबाद में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद रूबी किन्नर ने न्यूजट्रैक से बात करते हुए बताया कि भाजपा सरकार में महिलाओं व बुजुर्ग बच्चों सभी का ख्याल रखा जा रहा है। मां- बहन और बेटियां भाजपा सरकार में सुरक्षित हैं। उन्होने कहा हमने देखा है की रात को 8 बजे के बाद लड़किया घर के बाहर नहीं जाती थी परंतु जब से भाजपा सत्ता में आई है तब से भय और डर का माहौल समाप्त हो गया है। भाजपा सरकार में मुरादाबाद में कोई दंगा फसाद नही हुआ है। वरना आए दिन कही न कही दंगे फसाद सुनने को मिलते थे, हम लोगों को भी घर से निकलते हुए डर लगता था।

रूबी किन्नर ने कहा भाजपा के राज में गुंडे और माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई होती है। इस सरकार में किसी के साथ कोई भेदभाव नहीं होता। रूबी ने कहा कि भाजपा की इन्ही खूबियों को देखते हुए हमने अपने किन्नर समाज के साथ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ली, साथ ही लोगों से अपील भी की है ज्यादा से ज्यादा भाजपा से जुड़े और भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करें। रूबी किन्नर ने आगे कहा कि मैं पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ भारतीय जनता पार्टी को मजबूत करने का कार्य करूंगी। साथ ही जल्द मुरादाबाद में किन्नर समाज का एक बड़ा कार्यक्रम आयोजित कर शेष किन्नरों को भी भाजपा की सदस्यता दिलाई जाएगी ।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story