×

Moradabad: DM मानवेंद्र सिंह ने किया श्रीराम चौक का उद्घाटन, बोले- आज पूरा विश्व प्रफुल्लित है

Moradabad News: मुरादाबाद डीएम मानवेंद्र सिंह ने धनुष-बाण प्रतीक का अनावरण नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने वेद मंत्रों का उच्चारण किया।

Sudhir Goyal
Published on: 21 Jan 2024 5:01 PM GMT
Moradabad News
X

मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह एवं अन्य (Social Media) 

Moradabad News: मुरादाबाद के जिलाधिकारी मानवेंद्र सिंह (DM Manvendra Singh) ने रविवार (21 जनवरी) को श्रीराम चौक का उद्घाटन किया। इस दौरान स्कूली बच्चों ने वेद मंत्रों का उच्चारण भी किया गया। कर्तव्य समर्पण समिति मुरादाबाद ने गौतम बुद्ध पार्क से सोनकपुर पुल के बीच वाले तिराहे को राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व संध्या पर भगवान श्रीराम के प्रतीक धनुष की प्रत्यंचा पर वाण चिन्ह प्रतिष्ठापित कर श्रीराम चौक नामकरण किया गया।

धनुष-बाण प्रतीक

मुरादाबाद डीएम मानवेंद्र सिंह ने धनुष-बाण प्रतीक का अनावरण नारियल फोड़कर किया। इस अवसर पर वेद विद्यालय के विद्यार्थियों ने वेद मंत्रों का उच्चारण किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के लिये देशवासियों को बधाई दी। उन्होंने कहा, आज पूरा विश्व प्रफुल्लित है। देश राममय हो रहा है। सोशल मीडिया पर इस समय सभी वर्ग के लोग भगवान राम से जुड़ा पोस्ट डाल रहे हैं। उन्होंने वेद विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा वेद मन्त्रों का अति सुन्दर और स्पष्ट उच्चारण की प्रस्तुति के लिए उनका साधुवाद किया।'

राम मंदिर केवल मन्दिर नहीं आस्था केंद्र

इस अवसर पर समिति के कार्यकर्ता डॉ विनीत गुप्ता ने कहा कि, 'राम मंदिर केवल मन्दिर ही नहीं यह हमारे आस्था का केन्द्र है और इसके लिए हिंदू समाज ने 500 वर्ष संघर्ष किया है। समिति के सहयोगी कार्यकर्ता पवन जैन ने कहा कि हिन्दू समाज को यह चिन्तन करने की आवश्यकता है कि हमारा देश सबसे अधिक बुद्धि, बल और संसाध शील होने के बाद भी परतंत्र कैसे हो गया? अभी भी हमारे बीच में कुछ ऐसी शक्तियां हैं, जिनसे सावधान रहने की आवश्यकता है। समाज को धर्मांतरण एवं लव जिहाद से सतर्क रहने की आवश्यकता है।'

ये रहे मौजूद

वरिष्ठ कार्यकर्ता मनीराम ने राम के नाम का महत्व बताया। डॉ राजकमल गुप्ता ने इसे अपने सम्मान का प्रतीक बताया। प्रणीत गुप्ता ने धन्यवाद ज्ञापन किया। कार्यक्रम का संचालन अर्पित मिश्रा एवं नमन जैन ने किया। इस अवसर पर वतन कुमार, रोहित कुमार, ओमप्रकाश शास्त्री, अनंत कुमार जैन, गोपाल मिश्र, विश्व हिन्दू परिषद के अध्यक्ष अमित गुप्ता, अविनाश गुप्ता, विशाल गुप्ता, राजकुमार, अनुज गुप्ता, धर्मेन्द्र मिश्रा, कशिश चौहान, सहित सैंकड़ों लोग उपस्थित थे।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story