Moradabad News : अतिक्रमण नहीं होने के बावजूद नगर निगम ने तोड़ी दीवार, मकान मालिक ने लगाया मनमानी का आरोप

Moradabad News : यूपी के मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला चंदन नगर निवासी एक पीड़ित परिवार का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन अपनी मनमानी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।

Sudhir Goyal
Published on: 2 July 2024 4:52 PM GMT
X

Moradabad News : 'चोरी और ऊपर से सीना जोरी' यह कहावत मुरादाबाद नगर निगम पर चारितार्थ साबित हो रही है। दरअसल, यहां अवैध अतिक्रमण को लेकर अभियान चलाया जा रहा है। यहां एक व्यक्ति की दीवार को नाले के ऊपर अवैध अतिक्रमण को बताते हुए तोड़ दिया गया है, हालांकि मकान मालिक कागज दिखाने लगा और नगर निगम पर मनमानी करने का आरोप लगाया। इसके बाद नगर निगम की टीम वापस लौट गई।

यूपी के मुरादाबाद के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के मोहल्ला चंदन नगर निवासी एक पीड़ित परिवार का आरोप है कि नगर निगम प्रशासन अपनी मनमानी करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। मकान स्वामी राकेश आहूजा ने बताया कि चंदन नगर में उनका मकान है, जो नगर निगम के किसी नाले या नाली पर नहीं बना हुआ है। इसके बावजूद नगर निगम प्रशासन ने किसी के बहकावे में आकर हमें धमकी देते हुए मकान को जबरदस्ती नाली या नाले पर दर्शाने का काम कर रहा है।

नगर निगम पर लगाया भेदभाव करने का आरोप

मकान स्वामी राकेश अहूजा ने आगे बताया कि नगर निगम की टीम इसी इलाके में नाप-नपाई करने के लिए आई है , उनका मकान कोई नाले या नाली की जगह पर बना हुआ नहीं मिला है। उन्होंने नगर निगम पर भेदभाव पूर्ण कार्यवाही करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि हमारा मकान नहीं, इसी लाइन के अन्य मकान नाली पर बने हुए हैं, लेकिन नगर निगम उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है। उन्होंने आगे कहा कि एक मकान बीजेपी के पार्षद का भी बना है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story