×

Moradabad News: बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर सका देवर, गुस्से में भाभी को दी खौफनाक सजा, कांप जाएगी रूह

Moradabad News: मामूली सी बात पर आपसी झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि देवर ने अपनी ही नई नवेली भाभी का गला रेत कर मार डाला।

Sudhir Goyal
Published on: 17 Feb 2024 10:33 AM GMT
Moradabad News
X

प्रतीकात्मक इमेज source: social media

Moradabad News: मुरादाबाद से एक रूह कंपा देने वाली घटना सामने आई है। जैसे ही लोगों ने देवर और भाभी की इस घटना के बारे में सुना तो लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। इस घटना के बाद से इलाके में सनसनी फैल गई। सिर्फ मामूली सी बात पर आपसी झगड़ा इस हद तक बढ़ गया कि देवर ने अपनी ही नई नवेली भाभी का गला रेत कर मार डाला।

कहाँ घटी ये घटना

यह घटना है मुरादाबाद के थाना कटघर क्षेत्र के करूला शरीफ नगर गली नंबर 7 की। जहाँ पर एक देवर ने अपनी ही भाभी की गर्दन रेत कर हत्या कर दी। मृतक फरहीन की तीन महीने पहले ही आरोपी के सगे भाई से शादी हुई थी। फरहीन ने अपने पहले पति से तलाक के बाद आरोपी के भाई से शादी की थी। फरहीन को अपने पहले पति से चार बच्चे भी है। जब यह घटना घटित हुई तब फरहीन का पति घर पर नहीं था। वह अपने काम पर गया हुआ था। इसी बीच फरहीन का देवर गुलफाम उसे अकेला पाते ही घर में घुस गया। उसे डराने धमकाने के बाद अपने पास से एक चाकू निकाला और फरहीन के पेट पर कई वार कर दिए। जिसके बाद फरहीन असहाय होकर गिर पड़ी। फरहीन अपनी क्रूरता की हद को पार करता हुआ आगे बढ़ता है और दूसरा वार फरहीन की गर्दन पर करता है। जिसके बाद फरहीन की मौके पर ही मौत हो जाती है। वारदात के वक्त फरहीन के बच्चे भी वहां मौजूद थे।

बच्चों को लेकर होते थे रोज़ झगड़े

मृतक फरहीन की यह दूसरी शादी थी। पहले पति से फरहीन को चार बच्चे थे। इन्हीं बच्चों को लेकर आये दिन ससुराल में लोग उसे ताने दिया करते थे। उसका देवर हर वक़्त यही मुद्दा उठाकर उससे झगड़ा किया करता था। एक दिन जब फरहीन आये दिन इन होने वाले झगड़ों से परेशान हो गयी तो उसने अपने देवर को कुछ भला-बुरा कह दिया। देवर अपनी यह बेइज्जती बर्दाश्त नहीं कर पाया और उसने अपनी भाभी को जान से मारने का मन बना लिया। एक दिन मौका पाते ही उसने अपने इस घिनौने काम को अंजाम दे दिया।

क़त्ल करने के बाद हुआ फरार

भाभी की हत्या करने के बाद गुलफाम मौका-ए-वारदात से भाग गया। उसके बाद चाकू लेकर कटघर थाने जा पंहुचा और खुद को सरेंडर कर दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी। उसके बाद शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया।

Aakanksha Dixit

Aakanksha Dixit

Content Writer

नमस्कार मेरा नाम आकांक्षा दीक्षित है। मैं हिंदी कंटेंट राइटर हूं। लेखन की इस दुनिया में मैने वर्ष २०२० में कदम रखा था। लेखन के साथ मैं कविताएं भी लिखती हूं।

Next Story