Moradabad News : स्मार्ट सिटी के नाम पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, व्यापारियों के आक्रोश के बाद वापस लौटी

Moradabad News : प्रदेश के मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य जोर-शोर पर चल रहा है। नगर आयुक्त ने सड़क के किनारे रखी खोखानुमा दुकानों को हटाने का फरमान जारी कर दिया, इसे लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।

Sudhir Goyal
Published on: 19 July 2024 5:08 PM GMT
Moradabad News : स्मार्ट सिटी के नाम पर अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम की टीम, व्यापारियों के आक्रोश के बाद वापस लौटी
X

Moradabad News : प्रदेश के मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी का दर्जा मिलने के बाद सौंदर्यीकरण का कार्य जोर-शोर पर चल रहा है। नगर आयुक्त ने सड़क के किनारे रखी खोखानुमा दुकानों को हटाने का फरमान जारी कर दिया, इसे लेकर विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया। व्यापारियों में भारी आक्रोश के बाद चलाए जा रहे अतिक्रमण अभियान को स्थगित कर दिया गया है।

मुरादाबाद को स्मार्ट सिटी बनाने के लिए इन दिनों मुरादाबाद में सौंदर्यीकरण का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है। मार्ग का चौड़ीकरण और अतिक्रमण हटाने का कार्य पहले इंपीरियल तिराहे से टाउन हाल तक चला। इसके लेकर व्यापारियों ने जमकर विरोध किया था। इसी क्रम में मुरादाबाद के नगर आयुक्त दीपांशु पटेल ने गुरहट्टी चौराहे से लेकर जैन मंदिर तक लगे खोखे और दुकानों को हटाने के आदेश जारी कर दिया है। इसके बाद अतिक्रमण हटाने पहुंची नगर निगम टीम को व्यापारियों के आक्रोश का सामना करना पड़ा।, हालांकि इसके बाद टीम बैंरंग वापस लौट आई।

डीएम को दिया ज्ञापन

वहीं, इसके बाद सभी व्यापारी और उनके परिवार वाले एकत्र होकर जिलाधिकारी के कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया। इसके बाद सभी व्यापारियों ने जेल रोड पर धरना देकर रास्ता जाम कर दिया। व्यापारियों ने कहा कि 70 सालों से भी ज्यादा हो गए हमारी दुकानों को और आज तीसरी पीढ़ी दुकान संभालने लगी है, अब ये हमारा शोषण करके हमारी दुकान तोड़ रहे हैं। हमें बेरोजगार कर रहे हैं। व्यापारियों ने कहा कि स्मार्ट सिटी का सौंदर्यीकरण सिर्फ खोखे हटने से नहीं होगा। हमारे खोखों से 50 मीटर की दूरी पर बड़े मॉल बने हुए हैं और रास्ते में वाहन खड़े हो रहे हैं, जिनका अतिक्रमण नगर निगम को नहीं दिख रहा है। व्यापारियों का आरोप है कि ये लोग गरीब और छोटे दुकानदारों, ठेले और रेहड़ी-पटरी वालों पर ही जोर आजमा सकते हैं और बड़े-बड़े पूंजीपतियों पर नहीं कुछ बोल सकते हैं।

जाम खुलवाने पहुंचे विधायक

जेल रोड पर व्यापारियों द्वारा लगाए जाम को खुलवाने में अधिकारियों के नाकाम होने पर बीजेपी के नगर विधायक रितेश गुप्ता पहुंचे। उन्होंने व्यापारियों से वार्ता किया और उन्हें समाधान का अश्वासन दिया। इसके बाद व्यापारियों अपने विरोध प्रदर्शन को समाप्त कर दिया। नगर विधायक ने नगर आयुक्त से लगभग एक घंटे तक वार्ता की। उसके बाद नगर आयुक्त ने कहा कि शनिवार को जेल रोड से हटने वाला अतिक्रमण अभियान स्थगित किया जाता है। सोमवार को वार्ता के बाद ही इस अभियान को आगे बढ़ाया जाएगा।

Rajnish Verma

Rajnish Verma

Content Writer

वर्तमान में न्यूज ट्रैक के साथ सफर जारी है। बाबा साहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई पूरी की। मैने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत इंडिया एलाइव मैगजीन के साथ की। इसके बाद अमृत प्रभात, कैनविज टाइम्स, श्री टाइम्स अखबार में कई साल अपनी सेवाएं दी। इसके बाद न्यूज टाइम्स वेब पोर्टल, पाक्षिक मैगजीन के साथ सफर जारी रहा। विद्या भारती प्रचार विभाग के लिए मीडिया कोआर्डीनेटर के रूप में लगभग तीन साल सेवाएं दीं। पत्रकारिता में लगभग 12 साल का अनुभव है। राजनीति, क्राइम, हेल्थ और समाज से जुड़े मुद्दों पर खास दिलचस्पी है।

Next Story