×

Moradabad News: पल्स पोलियो अभियान को आधार मानकर समाज की विभिन्न बीमारियों और कुरीतियों को समाप्त करने में मिलेगी- पादरी पाल सारस्वत

Moradabad News: विश्व पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में पोलियो योद्धाओं का "मील का पत्थर" सम्मेलन में विभिन्न धर्मों के धर्मगुरु और पल्स पोलिया अभियान में सक्रिय रहे अधिकारों ने अपने अनुभव को साझा किया।

Sudhir Goyal
Published on: 24 Oct 2023 4:35 PM GMT
Taking Pulse Polio campaign as its basis, various diseases and evils of the society will be eliminated
X

पल्स पोलियो अभियान को आधार मानकर समाज की विभिन्न बीमारियों और कुरीतियों को समाप्त करने में मिलेगी: Photo-Newstrack

Moradabad News: मुरादाबाद में विश्व पोलियो दिवस के उपलक्ष्य में पोलियो योद्धाओं का सम्मेलन ‘‘मील का पत्थर‘‘ यहां के पुराना मर्दाना अस्पताल टाउन हॉल पर आयोजित किया गया। सम्मेलन में चारों धर्म के धर्मगुरु के साथ-साथ पल्स पोलियो अभियान में सक्रिय रहे विभिन्न पदों के पदाधिकारी कर्मचारी और अधिकारियों ने बड़ी संख्या में प्रतिभा किया।


इस अवसर पर सरदार गुरुविंदर सिंह ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान न सिर्फ स्वस्थ समाज की स्थापना के लिए मील का पत्थर है बल्कि पोलियो रणनीति को अपनाकर अन्य विभिन्न विभागों ने भी अच्छा कार्य किया है। पादरी पाल सारस्वत ने कहा कि पल्स पोलियो अभियान को आधार मानकर समाज की विभिन्न बीमारियों और विभिन्न कुरीतियों को समाप्त करने में मदद मिलेगी। आचार्य कामेश्वर मिश्र ने कहा कि धर्मगुरु न सिर्फ पल्स पोलियो अभियान में निस्वार्थ सहयोगी रहे हैं बल्कि समाज को हर स्तर पर बेहतरी प्रदान करने हेतु सदैव तैयार रहते हैं।


पल्स पोलियो रणनीति सफल सिद्ध रही है

मौलाना मुफ्ती दानिश कादरी ने अपने संबोधन में कहा कि मुस्लिम उलेमाओं ने समाज को सही दिशा देने और निष्पक्ष रूप से स्वस्थ समाज की स्थापना में महत्वपूर्ण योगदान दिया है और आगे भी करते रहेगें। पल्स पोलियो अभियान में स्पेशल ओएसडी रहे डॉक्टर बिभोर जैन ने कहा कि विभिन्न विभागों को अपने विभाग के विभिन्न आंकड़ों का सही आंकलन करने में पल्स पोलियो रणनीति सफल सिद्ध रही है। चाहे 0 से 5 वर्ष के बच्चों को पोलियो ड्रॉप पिलाना हो या बच्चों को विभिन्न जानलेवा बीमारियों से बचाने में टीकाकरण कराए जाने का योगदान रहा हो। यह पोलियो अभियान की सफलता का प्रतीक है। सिविल डिफेंस में कार्य कर चुके अशोक गुप्ता ने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि उनको गर्व होता है कि वह पोलियो अभियान का हिस्सा रहे और स्वस्थ समाज की स्थापना में अपना सहयोग प्रदान कर रहे हैं।


मील का पत्थर कार्यक्रम

कार्यक्रम के संयोजक डॉ मुहम्मद जावेद ने कहा कि जिस प्रकार पोलियों उन्मूलन में सहभगिता रही उसी प्रकार जनसहयोग से डेंगू, मलेरिया, टीबी और कुष्ठ जैसी बीमारियों को समाप्त किया जा सकता है। डॉ एससी मिश्रा ने पोलियो उन्मूलन को अपने जीवन का सबसे सफल अभियान बताया। मेरठ से आए एसआरसी यतेंद्र सिंह ने मील का पत्थर कार्यक्रम जैसे और कार्यक्रय अयोजित करने पर बल दिया ताकि पोलियों उन्मूलन अभियान के अनुभवों के आधार पर अन्य गंभीर बीमारियों पर विजय प्राप्त की जा सके।


कार्यक्रम में डेनियल मसीह, तिलक राज चांदना, कपिल रस्तोगी, उर्वरक तिवारी, सुमन लता जैन, अखिलेश, कमलेश यादव, नसीम जहां, फराना बी, सलमा बेगम, हुमेरा, साहब खान, राबिया खान, अनिल रॉबिंसन, सुमित सहाय ने अपने विचार व्यक्त किये। गजला शकूर ने सभी का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन सैयद अली नकवी और मनोज कुमार ने संयुक्त रूप से किया।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story