×

Moradabad News: हॉकी कोच पर खिलाड़ी ने किया वार, हाथ टूटा, युवक गिरफ्तार

Moradabad News: नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (सोनकपुर) स्टेडियम में अभ्यास के दौरान एक हॉकी खिलाड़ी ने कोच नेहा सिंह पर हॉकी से हमला कर दिया। जिससे उनकी हाथ की हड्डी टूट गई।

Sudhir Goyal
Published on: 18 May 2024 5:37 PM GMT
Moradabad News
X

हॉकी कोच नेहा सिंह राठौर (Pic:Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन स्थित नेताजी सुभाष चन्द्र बोस (सोनकपुर) स्टेडियम में अभ्यास के दौरान एक हाकी खिलाड़ी ने कोच नेहा सिंह पर हॉकी से हमला कर दिया। जिससे उनकी हाथ की हड्डी टूट गई। नेहा सिंह ने मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन में खिलाड़ी के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस स्टेडियम में संविदा पर कार्यरत हॉकी कोच नेहा सिंह राठौर से खिलाड़ी ने पहले गाली ग्लौज की और सिर फोड़ने की धमकी दी। फिर हॉकी से हमला कर दिया।

इस बात से नराज होकर किया वार

कोच नेहा सिंह 2022 से स्टेडियम में तैनात है। वह रामपुर जिले के ज्वाला नगर की रहने वाली हैं। उन्होंने बताया कि शाम को साढ़े 4 बजे से साढे़ 7 बजे तक खिलाड़ियों को हॉकी का अभ्यास करवाती है। शाम के इसी बेच में राम गंगा निवासी पवन भी अभ्यास करने आता है। पवन की आयु लगभग 18 वर्ष है। नेहा ने बताया कि पवन दो महीने से हॉकी का अभ्यास करने आता है। वह दो तीन दिन से लगातार अभ्यास के दौरान गलतियां कर रहा था। कई बार समझाने के बाद भी वह अपने में सुधार नहीं कर पा रहा था। प्रैक्टिस में सुधार ना होने पर आज उसे डांट कर दो दिन के लिए अभ्यास बेच से बाहर कर दिया था।

पुलिस ने दर्ज की एफआईआर

आज दो दिन बाद जब पवन स्टेडियम में वापस लौटा तो अभद्रता करने लगा। उसने मुझ पर हॉकी से मेरे सिर पर वार कर दिया। सिर बचाने के लिए अपना हाथ आगे किया तो मेरे बाएं हाथ की हड्डी टूट गई और हाथ कि हथेली फट गई जिसमें पांच टांके लगे है। नेहा सिंह ने बताया कि कुछ देर तक दर्द से तड़पती रही। फिर 112 पर कॉल कर पुलिस को बुलाया। पुलिस आयी और अस्पताल ले जाकर उपचार करायी। एसएचओ थाना सिविल लाइन राम प्रसाद शर्मा ने बताया कि हमनें नेहा सिंह की ओर से रिपोर्ट दर्ज कर ली। आरोपी पवन को भी गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story