×

Bharat Jodo Nyay Yatra: मुरादाबाद से राहुल की ‘न्याय यात्रा’ से जुड़ीं प्रियंका गांधी, अखिलेश के साथ कल आगरा में होगी जनसभा

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी मूंढापांडे एयरपोर्ट पर 9:35 बजे हेलीकाप्टर से उतरे। इसके बाद 10 बजे मुरादाबाद स्थित जामा मस्जिद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए शामिल, यहीं से प्रियंका गांधी भी न्याय यात्रा से जुड़ीं।

Viren Singh
Published on: 24 Feb 2024 7:15 AM GMT (Updated on: 24 Feb 2024 7:11 AM GMT)
Bharat Jodo Nyay Yatra
X

Bharat Jodo Nyay Yatra (सोशल मीडिया)  

Bharat Jodo Nyay Yatra: लोकसभा चुनाव से पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा मौजूदा समय उत्तर प्रदेश में है। शनिवार को यूपी में भारत जोड़ो यात्रा के दूसरे चरण की मुरादाबाद से शुरुआत हो चुकी है। यात्रा मुरादाबाद से निकल रही है। सड़क के दोनों ओर लोगों का जनसैलाब उमड़ा पड़ा है। मुरादाबाद से दूसरे चरण की शुरू हुई राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और पूर्व यूपी प्रभारी प्रियंका गांधी भी शामिल हुई हैं। यूपी में यह यात्रा में अपने अंतिम चरणों में हैं, ऐसे में प्रियंका गांधी के अपने भाई राहुल गांधी की न्याय यात्रा में जुड़कर इंडिया गठबंधन को धार देने की कोशिश की है। हालांकि यूपी में न्याय यात्रा के पहले चरण में प्रियंका गांधी शामिल नहीं हो पाई थीं।

कोहिनूर तिराहा में होगी जनसभा

मुरादाबाद में न्याय यात्रा पाकबड़ा से पायती कलां, रामहट, कैलसा चौराहा, अमरोहा शहर में माया धर्म कांटा, रविदास चौक, आंबेडकर पार्क, गांधी मूर्ति, टीपी नगर के बाद बंबूगढ़ से होते हुए जोया से गजरौला तक जाएगी। कोहिनूर तिराहा में जनसभा होगी, जिसको राहुल गांधी और प्रियंका गांधी संबोधित करेंगे। उसके बाद दोनों नेता अमरोह के लिए अमरोहा के लिए रवाना होंगे। डेढ़ बजे अमरोहा पॉलीटेक्निक मैदान में जनसभा होगी, यहां पर भी राहुल और प्रियंका सभा को संबोधित करेंगे। आज ही यह यात्रा संभल जिले के चंदौसी में तीन बजे पहुंचेंगे। यहां जनसभा को संबोधित करने के बाद दोनों नेता अनूप शहर डीवाई जाएंगे।

जामा मस्जिद से शुरू हुई यात्रा

राहुल गांधी मूंढापांडे एयरपोर्ट पर 9:35 बजे हेलीकाप्टर से उतरे। इसके बाद 10 बजे मुरादाबाद स्थित जामा मस्जिद भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल हुए शामिल, यहीं से प्रियंका गांधी भी न्याय यात्रा से जुड़ीं।

कल आगरा में जोड़े अखिलेश यादव

इंडिया गठबंधन में शामिल दल समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव भी राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा में शामिल होगें, वह 25 फरवरी को आगरा में इस यात्रा से जुड़ेंगे। राहुल गांधी, प्रियंका गांधी बाड्रा और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव आगरा के तेहरा पर कल जनसभा को संबोधित करेंगे। टेढ़ी बगिया पर आंबेडकर प्रतिमा का माल्यार्पण करने के बाद कुछ दूर पैदल चलेगी। उसके बाद सभी ये नेता गाड़ियों में सवार होकर शाहदरा चुंगी, नुनिहाई, आंबेडकर पुल से यमुना किनारे, माल रोड होते हुए इटौरा पहुंचेगी। कल ही यात्रा राजस्थान की सीमा में उसी दिन प्रवेश कर जाएगी। यात्रा साढ़े चार बजे राजस्थान की सीमा में प्रवेश कर करेगी।

ये दिग्गज नेता भी होंगे शामिल

आगरा में भारत जोड़ो न्याय यात्रा में कल सपा और कांग्रेस के कई दिग्गज नेता भी शामिल हो रहे हैं। इसमें योगेंद्र यादव, केसी वेणुगोपाल, जय राम रमेश, डा. कन्हैया कुमार, पीएल पूनिया, नसीमुद्दीन सिद्दीकी हैं।

Viren Singh

Viren Singh

पत्रकारिता क्षेत्र में काम करते हुए 4 साल से अधिक समय हो गया है। इस दौरान टीवी व एजेंसी की पत्रकारिता का अनुभव लेते हुए अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहा हूँ। वैसे तो सुई से लेकर हवाई जहाज की खबरें लिख सकता हूं। लेकिन राजनीति, खेल और बिजनेस को कवर करना अच्छा लगता है। वर्तमान में Newstrack.com से जुड़ा हूं और यहां पर व्यापार जगत की खबरें कवर करता हूं। मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई मध्य प्रदेश के माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्विविद्यालय से की है, यहां से मास्टर किया है।

Next Story