×

Moradabad News: यूपी में बाढ़ ने मचाई तबाही, ऊफान पर रामगंगा, चपेट में छह गांव

Moradabad News: जनपद के कुंदरकी ब्लॉक से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा गांव रामगंगा नदी की बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। जिससे हजारों लोग बाढ़ के पानी का दंश झेलने को मजबूर हैं।

Shahnawaz
Published on: 12 Aug 2023 10:00 AM GMT

Moradabad News: जनपद के कुंदरकी ब्लॉक से जुड़े आधा दर्जन से ज्यादा गांव रामगंगा नदी की बाढ़ के चपेट में आ गए हैं। जिससे हजारों लोग बाढ़ के पानी का दंश झेलने को मजबूर हैं। किसानों की सैकड़ों बीघा फसल बर्बाद हो गई है।

जलभराव में स्कूल नहीं जा पा रहे बच्चे

रामगंगा नदी का पानी कुंदरकी ब्लॉक के कई पुलों और सड़कों पर बह रहा है। जिसकी वजह से पिछले 10 दिनों से स्थानीय बच्चे स्कूल तक नहीं जा पा रहे हैं। अब्दुल्लाहपुर के सैकड़ों लोगों के सामने राशन की भी परेशानी खड़ी हो गई है, चूंकि गांव को चारों तरफ से रामगंगा नदी के पानी ने घेरा हुआ है। ये लोग जिला मुख्यालय से कटे हुए हैं। इस तरफ के चार-पांच गांव के मुख्य रास्ते पर कई फिट पानी बह रहा है। जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है, इन ग्रामीणों की मानें तो बाढ़ का पानी लगातार बढ़ता ही जा रहा है।

घरों में घुसा बाढ़ का पानी

बाढ़ का पानी गांव के किनारे रहने वाले लोगों के घरों की दहलीज तक पहुंच गया है। इस इलाके में हजारों बीघा गन्ना और दूसरी फैसलें बर्बाद हो चुकी हैं। गांव के लोगों ने प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाते हुए कहा है कि उनके गांव के सम्पर्क मार्ग को जब तक ठीक नहीं कराया जाएगा, वो लोग इसी तरह बाढ़ की मार झेलते रहेंगे, मवेशियों को चारा नहीं मिल रहा है। स्थानीय लोग राशन की समस्या से जूझ रहे हैं। प्रशासन को इस इलाके में प्रभावी राहत और बचाव कार्य शुरू करने चाहिए।

Shahnawaz

Shahnawaz

Next Story