TRENDING TAGS :
Moradabad News: प्रेम प्रसंग में हुआ सीमा का कत्ल, आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर लगाया जाम
Moradabad News: सुधा की जेठानी सीमा ने उसे प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देख लिया। भेद खुलने के डर से सुधा ने प्रेमी संग मिलकर जेठानी को मौत के घाट उतार दिया।
Moradabad News (Pic: Social Media)
Moradabad News: जेठानी ने देवरानी को प्रेमी के साथ आपत्तिजनक हालत में देखा तो देवरानी ने प्रेमी के साथ मिलकर जेठानी का कत्ल कर दिया। फिलहाल पुलिस की जांच में यही तथ्य सामने आए हैं। प्रेमी अभी फरार बताया जा रहा है। महिला को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटनाक्रम के मुताबिक थाना क्षेत्र के गांव दरियापुर में महिला को कत्ल किए जाने की सूचना पर पुलिस दौड़कर गांव पहुंची थी। जहां पर सीमा पत्नी राहुल की गला रेत कर हत्या की जाने का मामला सामने आया। जबकि उसकी देवरानी को परिजनों ने बेहोशी की हालत में स्योहारा के अस्पताल में भर्ती कराया था।
हत्या के बाद आरोपी फरार
पुलिस ने सीमा के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और शक के आधार पर सुधा को पुलिस ने हिरासत में लिया था। इस घटना को अंजाम दिए जाने का शक पुलिस को घटनास्थल पर जाने के बाद ही हो गया था। लेकिन जब सुधा से पूछताछ हुई तो मामले का खुलासा भी हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक सुधा ने बताया कि उसने ही प्रेमी के साथ मिलकर जेठानी की हत्या की है। बताया गया कि महिला का अपने मायके भगवानपुर रेनी निवासी नीटू उर्फ लिटिल पुत्र वीर सिंह से सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। लिटिल महिला से मिलने के लिए उसके घर आया लेकिन सुधा की जेठानी सीमा ने दोनों को आपत्तिजनक हालत में देख लिया। भेद खुलने के डर से सुधा ने प्रेमी संग मिलकर जेठानी को मौत के घाट उतार दिया।
पुलिस की जांच जारी
आरोपी लिटिल के घर पुलिस ने दबिश दी लेकिन वह फरार हो गया। सुधा अभी पुलिस हिरासत में है। कुल मिलाकर घटना का खुलासा लगभग हो चुका है और आरोपी की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। एसपी देहात ने बताया कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा। हत्यारोपी को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर दरियापुर गांव के लोगों ने सलेमपुर के सामने रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। सूचना मिलते ही अधिकारी मौके पर पहुंचे और समझा बुझाकर जाम हटवाया।