×

Moradabad: बमबाजी कर फोड़ दी किशोर की आंख, हमलावरों के खिलाफ पुलिस ने लिया एक्शन

Moradabad News: सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और घायल निखिल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 24 Dec 2023 5:25 PM GMT
Moradabad News
X

Moradabad News (Pic:Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद के थाना सिविल लाइन्स क्षेत्र चन्द्रनगर में कुछ दिनों पूर्व मामूली बात को लेकर 45 साल के सतीश उर्फ बबलू और उसके साथी कपिल 27 वर्षीय का पड़ोसी निखिल सैनी के साथ विवाद हो गया था। परन्तु उस समय लोगों ने झगड़ा शांत करा दिया था। आपस में हाथ मिलवाकर दिल साफ कर दिया था, लेकिन दिखाने के लिए तो मन साफ करने का दिखावा करा,पर मन में बदला लेने की ठान ली थी। लेकिन कुछ दिन बाद 26 नबंवर की शाम कृष्णा कालोनी स्थित निखिल सैनी के घर दोनों आरोपियों ने विस्फोटक सामग्री से घर में हमला बोल दिया। जिसमें 13 साल का निखिल बुरी तरह घायल हो गया। बमबाजी की आवाज सुनकर जब तक लोग मदद के लिए दौड़ते तब तक हमलावर फरार हो चुके थे।

दर-दर भटकता रहा पिता

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुची और घायल निखिल को इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। लेकिन हालत गंभीर देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। घायल का पिता मनोज इंसाफ के लिए दर-दर भटकता रहा। आखिरकार वह आला अधिकारियों के दरबार में पेश हुआ और इंसाफ की गुहार लगाई।

आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज

दोनो आरोपियों के खिलाफ आला अधिकारियों के आदेश पर धारा 326 और जान से मारने की धमकी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घायल युवक निखिल को दिल्ली ले जाया गया। जहां काफी कोशिशों के बाद भी उसकी आंख ठीक नहीं हो पाई है। पीड़ित पिता द्वारा आला अधिकारियों से दोनो हमलावरों को गिरफ्तार किए जाने की मांग की है। पीड़ित का कहना है कि जिस समय हमला किया गया, उस समय घर में उसकी पत्नी निखिल के साथ मौजूद थी। हमलावरों ने उसे जान से मारने की धमकी देते हुए चुप रहने को कहा और बमबाजी की घटना को अंजाम देते हुए फरार हो गए थे।

Durgesh Sharma

Durgesh Sharma

Next Story