Moradabad News: पुलिस मुठभेड़ में दो आरोपी गिरफ्तार, 50,000 का था इनाम

Moradabad News: युवती को अगवा करने की कोशिश में परिवार के तीन लोगों को गोली मारने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

Shahnawaz
Report Shahnawaz
Published on: 4 July 2024 4:50 AM GMT (Updated on: 4 July 2024 7:00 AM GMT)
Moradabad News
X

घटना की जानकारी लेते अधिकारी। (Pic: Newstrack)

Moradabad News: मुरादाबाद की मूंढा पांडे पुलिस को चेकिंग करते समय दो संदिग्धों को रोकने की पुलिस ने कोशिश की तो दोनों अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग करनी शुरू कर दी। पुलिस ने अपनी आत्म रक्षा में इन अपराधियों पर फायर किया जिसमें अपराधी 50000 के इनामी मुस्लिम वा 25000 के इनामी नन्हे को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस गस्त के दौरान हुई मुठभेड़

आपको बता दें कि इलाके में पुलिस रात्रि में गश्त कर रही थी। पुलिस को दो व्यक्ति संदिग्ध दिखाई दिए। पुलिस ने जब उनको रोकने की कोशिश की तो वह भागने लगे। पुलिस ने जब उनका पीछा किया तो सड़क पर दोनों बदमाशो ने पुलिस पर फायरिंग कर दी जिसमे एक कांस्टेबल गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस की जवाबी कार्यवाही में दोनों बदमाशो के पैर में गोली लगी। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इन आरोपियों के घर पर बुलडोजर की कार्यवाही भी की है। बदमाशों के पास से एक मोटरसाइकिल, दो तमंचे, 4 ज़िंदा कारतूस व 2 खोके कारतूस भी बरामद किए हैं।

युवती को अगवा करने का किया था प्रयास

गिरफ्तार दोनों अभियुक्त अपने चार साथियों के साथ यूपी के जनपद मुरादाबाद के मूंढापांडे थाना क्षेत्र में बीते 26/27 जून की देर रात मे लड़की को अगवा करने आये थे। रात में लड़की के परिवार की आंख खुल गई। परिजनों के विरोध करने पर जब बदमाशों ने खुद को घिरा पाया तो लड़की के परिवार के तीन लोगों को गोली मार दी। पुलिस ने 2 बदमाशों को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। मुठभेड़ में नन्हे और मुस्लिम दोनों बदमाशो के पैर में गोली लगी है। मुठभेड़ मे एक पुलिस कांस्टेबल भी घायल हुआ है। तीनों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। युवती को अगवा करने की योजना बनाने वाला मुख्य आरोपी 50000 का इनामी बदमाश नन्हे व उसके पिता मुस्लिम पर 25000 का इनाम था। पुलिस को अन्य चार आरोपियों की तलाश है।

Sidheshwar Nath Pandey

Sidheshwar Nath Pandey

Content Writer

मेरा नाम सिद्धेश्वर नाथ पांडे है। मैंने इलाहाबाद विश्विद्यालय से मीडिया स्टडीज से स्नातक की पढ़ाई की है। फ्रीलांस राइटिंग में करीब एक साल के अनुभव के साथ अभी मैं NewsTrack में हिंदी कंटेंट राइटर के रूप में काम करता हूं। पत्रकारिता के अलावा किताबें पढ़ना और घूमना मेरी हॉबी हैं।

Next Story