×

Moradabad News: विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष पर ताबड़तोड़ फायरिंग, बाल-बाल बची जान

Moradabad News: घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ अर्पित कपूर और मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस की पूछताछ के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ने कहा उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं चल रही है। श

Jugul Kishor
Published on: 25 Dec 2023 3:21 AM GMT
Moradabad News
X

सांकेतिक तस्वीर (सोशल मीडिया)

Moradabad News: मुरादाबाद जनपद में बेखौफ बदमाशों ने विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा के घर पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। लेकिन, जिलाध्यक्ष को गोली नहीं लगी। वह बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल शुरु कर दी है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी चेक कर रही है।

विश्व हिंदू महासंघ से जिलाध्यक्ष मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना क्षेत्र के बुद्धुविहार सेक्टर-बी में रहते है। लेकिन, प्रदीप शर्मा रविवार रात को सर्किट हाउस स्थित रिसोर्ट गए थे। रात के आठ बजे वह अपनी कार से नीचे उतर रहे थे। इसी दौरान बाइक सवार बदमाशों ने उनके आवास पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। ताबड़तोड़ फायरिंग से मौके पर हड़कंप मच गया। प्रदीप शर्मा के ऊपर जिस समय फायरिंग की गई, उसी दौरान बगल में एक शादी का कार्यक्रम भी चल रहा था। फायरिंग के बाद बाइक सवार बदमाश मौके से फरार हो गए। फायरिंग में जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा बाल-बाल बच गए।

घटना की सूचना मिलने के बाद सीओ अर्पित कपूर और मझोला थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके का मुआयना किया। पुलिस पूछताछ के दौरान विश्व हिंदू महासंघ के जिलाध्यक्ष प्रदीप शर्मा ( उम्र 33 वर्ष) ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुश्मनी नहीं चल रही है। शनिवार को मझोला क्षेत्र में एक लकड़ी के ठेकेदार से विवाद हो गया था, लेकिन मामले में समझौता हो गया था। उन्होने बताया कि उनके ऊपर गोली चलाने वाले बदमाशों में एक की उम्र 25 से 30 साल और दूसरे की 22 साल के आसपास होगी। दोनों जैकेट पहने हुए थे। पुलिस घटना की जांच करने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी की फुटेज खंगाल रही है। सीओ अर्पित कपूर ने बताया कि मामले में अभी तहरीर नहीं मिली है। मामले की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे उसी के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story