TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

Moradabad News: महिला का शव पंखे से लटका मिला, पिता ने कहा मार दिया मेरी बेटी को

Moradabad News: लड़के में नपुसकता के कारण बच्चे नहीं हुए थे। मेरी बेटी के ससुराल वाले बच्चे न होने का सारा दोष मेरी लड़की पर लगाते थे। मृतका को बांझ कह कर पुकारते थे।

Sudhir Goyal
Published on: 27 Sep 2024 5:09 PM GMT (Updated on: 27 Sep 2024 5:25 PM GMT)
Moradabad News
X

Moradabad News

Moradabad News: मुरादाबाद के मझोला थाना क्षेत्र के गांव मंगू पुरा में शुक्रवार शाम को एक महिलाका शव उसके घर में पंखे से लटका मिला। शव पंखे से लटका देख परिवार में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया है।

थाना मझोला क्षेत्र के गांव मंगू पुरा में एक महिला का शव पंखे से लटका मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया। महिला ने जान क्यों दी इस बारे में कुछ भी साफ नहीं है। जानकारी करने पर क्षेत्रवासियों ने बताया कि घरेलू कलेश की वजह से महिला ने फांसी लगा ली। तो मित्र महिला के घर के बाहर लोग चर्चा ये भी कर रहे थे कि महिला की शादी के 8 वर्ष बाद भी संतान नहीं होने के कारण उसने आत्महत्या कर ली। चर्चा ये भी हो रही। थी कि महिला के पति ने ही उसे फांसी लगाने के लिए मजबूर करने किया है रोज कलेश होता था।

महिला आरती मूल रूप से गांव सैदपुर जिला बदायूं कि रहने वाली थी उसकी शादी अब से लगभग 8 साल पहले मकांगू पूरा निवासी राहुल से हुई थी। शादी के के कुछ दिनो बाद तक तो सही रहा परंतु बाद में दोनो के बीच आए दिन झगड़े होने लगे थे। मृतका के पिता वीरेन्द्र पुत्र जगमोहन कश्यप सैदपुर जिला बदायूँ ने बताया है कि मैंने अपनी पुत्री की शादी 8 साल पहले राहुल पुत्र पप्पू कश्यप से गांव मगुपुरा में की थी। उन्होंने कहा कि लड़के में नपुसकता के कारण बच्चे नहीं हुए थे। मेरी बेटी के ससुराल वाले बच्चे न होने का सारा दोष मेरी लड़की पर लगाते थे। मृतका को बांझ कह कर पुकारते थे। किसी भी शुभ कार्य में उसे नही आने देते थे कहते थे कि तू बांझ है। मेरी बेटी कहती थी कि तुम भी तो एक बार अपना चेकअप करालो परंतु मेरा दामाद नहीं मानता था और उल्टे मेरी बेटी को ही अप शब्द कहता रहता था। पिता ने आरोप लगाया की इस काम में अकेला राहुल ही नहीं था, राहुल की बहने और मां भी आरती को ताने देती थीं और समय पर खाना भी नहीं देते थे। पिता ने राहुल और इसकी मां व बहन पर आरती को जान से मार कर लटकाने का आरोप लगाया है।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story