TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

UP By Election 2024: कुंदरकी विधानसभा सीट पर योगी के तीन मंत्रियों ने सरकार की उपलब्धियां गिना मांगा समर्थन

UP By Election 2024: मोदी की वजह से 4 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। देश के 50 करोड़ लोगों से अधिक को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला। किसानों को सब्सिडी के आधार पर खाद बीज मिल रही है।

Sudhir Goyal
Published on: 29 Sep 2024 10:50 AM GMT
UP By Election 2024
X

UP By Election 2024

UP By Election 2024: मुरादाबाद में प्रदेश सरकार में पशुधन एवं दुग्ध विकास विभाग के मंत्री धर्मपाल ने कहा भारत एक कृषि प्रधान देश है। यहां 75 प्रतिशत लोगों की आजीविका खेती पर आधारित हैं। जिसमें 60 प्रतिशत सीधे खेती करते हैं। 10 प्रतिशत पशुपालन और 5 प्रतिशत लोग इसमें मजदूरी करते हैं। उन्होंने कहा कि किसान सुखी, तो सब सुखी, किसान दुखी तो सब दुखी, मतलब किसान हंसता है तो पूरा देश हंसता है। भाजपा की प्रदेश और केंद्र सरकार इसी संकल्प को साकार करने का प्रयास कर रही है।

प्रधानमंत्री का विजन समाज के हर वर्ग का कल्याण करना है। प्रधानमंत्री मोदी जी का संकल्प है कि किसानों की आय दोगुनी होगी। इसके लिए खेती के साथ पशुपालन पर भी ध्यान देना होगा। निराश्रित गोवंश की रक्षा, संरक्षण, संवर्धन प्रदेश सरकार की प्राथमिकता है। इस अवसर पर राज्यमंत्री जसवंत सिंह सैनी ने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार चल रही है। उन्होंने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास की नीति पर योजनाओं को क्रियान्वित किया है। मोदी की वजह से 4 करोड़ से अधिक लोगों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला। देश के 50 करोड़ लोगों से अधिक को आयुष्मान भारत योजना का लाभ मिला। किसानों को सब्सिडी के आधार पर खाद बीज मिल रही है। उत्तर प्रदेश में किसान आज सुरक्षित है। उसका सम्मान सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि न सिर्फ किसान सुरक्षित है बल्कि उनका पशु भी सुरक्षित है। इसलिए कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र को भाजपा प्रत्याशी की जरूरत है। पशुधनमंत्र ओर जसवंत सैनी ने मंच साझा करते हुए कई उपलब्धियां गिनाई।

धर्मपाल सिंह रविवार को कुंदरकी विधानसभा क्षेत्र के गागन तिराहा के निकट भाजपा किसान व पिछड़ा वर्ग मोर्चा की ओर से आयोजित सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज देशी गोवंश के पालन, संरक्षण से किसान समृद्ध हो रहा है। उन्होंने कहा कि गाय के नस्ल सुधार की आवश्यकता है। सरकार गोशाला स्थापित करने पर सरकार अनुदान दे रही है। इसके अलावा सरकार मुर्गी पालन, बकरी पालन पर भी सरकार अनुदान और बैंकों से ऋण दिला रही है। उन्होंने कहा बकरी पालन बहुत लाभकारी है। डेंगू बुखार में बकरी का दूध बहुत उपयोगी है। उन्होंने कहा कि सरकार पशुपालकों को प्रोत्साहित कर रही है। गोवंश संरक्षण को बढ़ावा दिया जा रहा है।

प्रदेश सरकार में कृषि राज्यमंत्री बलदेव सिंह औलख ने कहा कि कुंदरकी विधानसभा के उप चुनाव को जीतने के लिए हर स्तर पर काम करना है। भाजपा से जो भी प्रत्याशी आएगा उसे जिताकर विधानसभा में भेजना होगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में सरकार ने किसानों के हित में हमेशा काम किया है। मुख्यमंत्री ने सरकारी ट्यूबवेलों पर मुफ्त पानी मिल रहा है। कृषि विभाग की ओर से छूट पर सोलर पंप दे रही है। हम 45,000 सोलर पंप किसानों को देने जा रहे हैं। सोलर पंप बीमा के साथ दिया जा रहा है। काउंटर पर ही किसानों को सब्सिडी छोड़कर खाद बीज, कृषि यंत्र दिया जा रहा है। केंद्र सरकार सालाना 6000 रुपये किसान सम्मान निधि दे रही है। जल्द ही इस योजना की 18वीं किस्त किसानों के खाते में जाएगी।

Shalini singh

Shalini singh

Next Story