उत्तर प्रदेश परिवहन निगम में एक दर्जन अफसरों के स्थानांतरण, अधिकारियों में मचा हड़कंप

क्षेत्रीय प्रबन्धक और सेवा प्रबन्धकों के बाद प्रदेश में बड़े स्तर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धकों के भी स्थानांतरणों की तैयारी है। आज जिन अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं उनमें अधिकांश हैं तो सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक लेकिन उनके पास क्षेत्रीय प्रबन्धक का चार्ज है।

Sushil Kumar
Published on: 25 Jun 2022 3:37 PM GMT
Transfer in UPSRTC
X

Transfer in UPSRTC (image: social media)

UPSRTC: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के प्रबन्धक निदेशक आर पी सिंह ने आज एक दर्जन से भी अधिक अधिकारियों के स्थानांतरण किये हैं। इनमें कई क्षेत्रों के क्षेत्रीय प्रबन्धकों के अलावा सेवा प्रबन्धक भी शामिल हैं। स्थानांतरण आदेश जारी होने के बाद निगम अधिकारियों में हड़कंप मचा है। निगम सूत्रों के मुताबिक अभी कुछ और अधिकारियों के स्थानांतरण आने वाले दिनों में होंगे। इनकी सूची तैयार की जा रही है।

क्षेत्रीय प्रबन्धक और सेवा प्रबन्धकों के बाद प्रदेश में बड़े स्तर पर सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धकों के भी स्थानांतरणों की तैयारी है। आज जिन अधिकारियों के स्थानांतरण हुए हैं उनमें अधिकांश हैं तो सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक लेकिन उनके पास क्षेत्रीय प्रबन्धक का चार्ज है।

बता दें कि उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (रोडवेज) प्रशासन एक ही स्थान पर तीन साल पूरा करने वाले अधिकारियों के स्थानांतरण कर रहा है। प्रदेश भर में सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक (एआरएम) के पद पर तैनात ऐसे करीब 23 अफसरों की सूची परिवहन निगम प्रशासन ने जारी की है। इनमें एक दर्जन अफसरों के आज स्थानांतरण किये गये हैं। परिवहन निगम के मुख्य प्रधान प्रबंधक (प्रशासन) नरेंद्र सिंह की ओर से जारी आदेश में एक जून तक स्थानान्तरण के संबंध में अधिकारियों से जवाब मांगा गया है।

लिस्ट

नाम

पद

वर्तमान तैनाती

नई तैनाती (क्षेत्र)

पद

राजीव कुमार शर्मा

सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक(संचालन)

मुख्यालय(लखनऊ)

चित्रकूटधाम क्षेत्र,बांदा

क्षेत्रीय प्रबन्धक(प्रभारी)

अपराजित श्रीवास्तव

सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक(संचालन)

मुख्यालय(लखनऊ)

हरदोई

क्षेत्रीय प्रबन्धक(प्रभारी)

विमल राजन

सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक

कैसरबाग डिपो(लखनऊ)

अयोध्या

क्षेत्रीय प्रबन्धक(प्रभारी)

मौ.परवेज खां

सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक(संचालन)

अलीगढ़ क्षेत्रीय प्रबन्धक(प्रभारी

म‌ुरादाबाद

क्षेत्रीय प्रबन्धक(प्रभारी)

मनोज त्रिवेदी

सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक(संचालन)

हरदोई क्षेत्रीय प्रबन्धक(प्रभारी

प्रयागराज

क्षेत्रीय प्रबन्धक(प्रभारी)

मनोज कुमार पुंडीर

क्षेत्रीय प्रबन्धक

आगरा

मुख्यालय(लखनऊ)

क्षेत्रीय प्रबन्धक

अशोक कुमार

क्षेत्रीय प्रबन्धक

चित्रकूटधाम क्षेत्र,बांदा

आगरा

क्षेत्रीय प्रबन्धक

मुकेश कुमार

सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक

चंदौली डिपो(वाराणसी)

प्रयागराज

सेवा प्रबन्धक(प्रभारी)

राहुल चौधरी

सेवा प्रबन्धक

सहारनपुर

गाजियाबाद

सेवा प्रबन्धक

गौरव पांडेय

सेवा प्रबन्धक

नोएडा क्षेत्र

सहारनपुर

सेवा प्रबन्धक

मनोज कुमार सिंह

सेवा प्रबन्धक

गाजियाबाद

नोएडा

सेवा प्रबन्धक

के.पी.सिंह

सेवा प्रबन्धक

चित्रकूटधाम,क्षेत्र बांदा

मुख्यालय लखनऊ

मुख्य प्रधान प्रबन्धक(प्राविधिक)

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story