×

फूड पॉइजनिंग से बच्चों की हालत बिगड़ी, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती

शनिवार (2 सितंबर) को ईद की खुशियां उस वक्त काफूर हो गई जब दूषित चाट खाने से 50 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं कई की गंभीर हालत को देखते हुए हायर सेंटर रेफर किया गया है।

priyankajoshi
Published on: 2 Sep 2017 1:38 PM GMT
फूड पॉइजनिंग से बच्चों की हालत बिगड़ी, 50 से ज्यादा लोग अस्पताल में भर्ती
X

बिजनौर : शनिवार (2 सितंबर) को ईद की खुशियां उस वक्त काफूर हो गई जब दूषित चाट खाने से 50 से ज्यादा बच्चे फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए। हालत बिगड़ने पर सभी बच्चों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दरअसल, यह पूरा मामला बिजनौर के कीरतपुर थाना क्षेत्र के जीवन सराय इलाके का है। जहां आज ईद की खुशियां बड़ी धूम-धाम से मनाई गई। बताया जा रहा है की गांव में शनिवार को ईद की वजह से मेला लगा हुआ था। जिसमें कई रेहड़ी ठेले वाले चाट बेच रहे है थे। गांव वालो के मुताबिक बच्चे समोसा छोले और चाउमीन खा रहे थे। चाट खाने के कुछ देर बाद बच्चों की हालत बिगड़ने लगी। किसी को उल्टी की शिकायत हुई, किसी के पेट मे दर्द हुआ और किसी को चक्कर आने लगे। तभी गांव वालों ने 108 नंबर (एम्बुलेंस) पर फोन किया। कुछ बच्चों को एम्बुलेंस और कुछ को अपने वाहन से परिजन कीरतपुर अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां 50 से ज्यादा बच्चों का इलाज चल रहा है। वहीं 10 बच्चों की हालत गंभीर है। गंभीर बच्चों की हालत देखते हुए जिला अस्पताल रेफर किया गया।

क्या डॉक्टर ने?

वहीं जिला अस्पताल के सरकारी डॉक्टर प्रेम प्रकाश का कहना है कि फूड पॉइजनिंग के कारण बच्चे बीमार हुए है। इनका इलाज किया जा रहा है।

priyankajoshi

priyankajoshi

इन्होंने पत्रकारीय जीवन की शुरुआत नई दिल्ली में एनडीटीवी से की। इसके अलावा हिंदुस्तान लखनऊ में भी इटर्नशिप किया। वर्तमान में वेब पोर्टल न्यूज़ ट्रैक में दो साल से उप संपादक के पद पर कार्यरत है।

Next Story