TRENDING TAGS :
Agra : प्रसाद का लड्डू खाकर मजदूरों की तबीयत बिगड़ी, ईंट-भट्टे पर काम करने वाले 2 दर्जन से अधिक बेहोश
Agra News: जनपद आगरा के शमशाबाद में देर शाम प्रसाद का लड्डू खाने से ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी शामिल है।
आगरा: प्रसाद का लड्डू खाकर ईंट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों की तवियत बिगड़ी बेहोश
Agra News: उत्तर प्रदेश के जनपद आगरा के शमशाबाद में देर शाम प्रसाद का लड्डू (Prasad laddoos) खाने से ईट भट्टे पर काम करने वाले मजदूरों की तबीयत बिगड़ गई। जिसमें बुजुर्ग महिलाएं और बच्चे भी शामिल है। प्रसाद खाने के आधे घंटे बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी। बेहोशी के बाद लोग जमीन पर गिरने लगे। जब अन्य मजदूरों ने शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हुए और तत्काल पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। सभी लोगों को एंबुलेंस के द्वारा शमशाबाद कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां सभी का इलाज जारी है।
दरअसल, मामला शमशाबाद के राजाखेड़ा रोड गुबरारी गांव स्थित ईट भट्टे का है। जहां बिहार के नवादा जिले से तकरीबन 50 से अधिक लोग मजदूरी का कार्य करते हैं। बुधवार शाम को सभी लोग मजदूरी से फ्री होकर अपनी झोपड़ियों में बैठे थे। फूड प्वाइजनिंग का शिकार हुए लोगों के परिजनों के अनुसार एक अनजान शख्स प्रसाद के तौर पर लड्डू देने आया। जिन लड्डुओं को सभी बुजुर्गों और बच्चों में बांट दिया गया। उसके बाद शख्स वहां से चला गया। आधे घंटे बाद सभी की तबीयत बिगड़ने लगी।
एक दर्जन से अधिक बच्चे शामिल है।
आनन-फानन में पुलिस और एंबुलेंस में पहुंचकर सभी को अस्पताल में भर्ती कराया है। शिकार हुए लोगों में तकरीबन 6 बुजुर्ग, चार महिलाएं और एक दर्जन से अधिक बच्चे शामिल है।बीमार लोगों के नाम क्रमशः सत्येंद्र खुशबू, गणेश, बिरजू, बच्चू, सौदागर अमित स्वानी, मुस्कान, रति, रामजतन, सौनू, रामजन, अमृत, भोलू, पल्लवी, रानी समेत 2 दर्जन से अधिक लोग फूड पॉइजनिंग का शिकार हो गए है।
6 लोगों की हालत गंभीर
मौके पर पहुंचे थाना अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह ने बताया कि ईट भट्टे पर लेबर के अचानक बीमार होने की सूचना मिली थी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, एंबुलेंस बुलाकर शमशाबाद कस्बे के दो निजी अस्पतालों में सभी को भर्ती कराया गया है, इलाज जारी है। जहां 6 लोगों की हालत गंभीर है। किस शख्स ने प्रसाद के तौर पर मजदूरों को लड्डू दिए थे, इसके बारे में भी जांच की जा रही है।