×

वर्ल्ड की इन खूबसूरत जगहों को नहीं देखा तो क्या देखा, एक बार जरूर करें इनकी सैर

अभी पूरी दुनिया कोरोना का खौफ है। लोग कहीं घूमने जाने से डर रहे है। छुट्टियों का मजा भी लोगों का इस हालात में किरकिरा हो रहा। लेकिन दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत स्थान है। जहां की खूबसूरती आने वाले पर्यटकों को आर्कषित करती है। जिस वजह से लोग वहां बार बार आना चाहते हैं। देश विदेश में कई ऐसी जगहें है जो मन को मोहित करती हैं,

suman
Published on: 12 March 2020 7:50 AM GMT
वर्ल्ड की इन खूबसूरत जगहों को नहीं देखा तो क्या देखा, एक बार जरूर करें इनकी सैर
X

जयपुर : अभी पूरी दुनिया कोरोना का खौफ है। लोग कहीं घूमने जाने से डर रहे है। छुट्टियों का मजा भी लोगों का इस हालात में किरकिरा हो रहा। लेकिन दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत स्थान है। जहां की खूबसूरती आने वाले पर्यटकों को आर्कषित करती है। जिस वजह से लोग वहां बार बार आना चाहते हैं। चाहे परिस्थिति कुछ भी क्यों ना हो, देश विदेश में की ये जगहें मन को मोहित करती हैं, लेकिन क्या जानते हैं कि दुनिया में कई ऐसे खूबसूरत स्थान है जिन्हें देख कर हैरान रहे जायेंगे। जानते हैं कुछ ऐसी जगह के बारे में-

*रणकपुर मंदिर उदयपुर राजस्थान में उदयपुर ज़िले में स्थित रणकपुर मंदिर दुनिया के सबसे बड़े जैन मंदिरों में से एक है। इसकी मब्दिर की ख़ासियत है कि यह मंदिर 1000 से अधिक नक्काशीदार खंबों पर टिका है और ये सभी सफेद संगमरमर से बने हैं। मंदिर में एक हाथी और 108 सांपों की मूर्तियाँ हैं जो की मार्बल के एक पत्थर से तराशी गई हैं।

यह पढ़ें.... कम बजट में करें इस देश की सैर, यहां आकर हो जाएंगे रिफ्रेश, नहीं यकीन तो…

*कोलंबिया का ऊंचा कैथेड्रल,पहाड़, जंगल और नदी। इक्वाडोर की सीमा से लगे कोलंबिया के शहर इपियालेस में गोथिक कैथेड्रल है। इसका नाम है लास लजास। इसके 100 मीटर नीचे नदी बहती है। ऐसा लगता है कि इसे एंडीस के जंगलों के बीचों-बीच रख दिया गया हो।

अबू धाबी का रेतीला समंदर यह मरुस्थल देखने लायक है। यहां दूर-दूर तक सिर्फ रेत ही नज़र आती है। यह रेत के समुन्दर सऊदी अरब से लेकर यमन, ओमान और संयुक्त अरब अमीरात तक फैला हुआ है।

यह पढ़ें.... अब तक इन फिल्मों में देखा है ये जगहें, जाकर लीजिए वहां रियल मजा

*एपोस्टल द्वीप अमेरिका, अमरीका की सबसे बड़ी झील में स्थित एपोस्टल दीप है। जिसे ज्वेल्स ऑफ़ लेक सुपीरियर भी कहा जाता है। झील में उठी ऊंची लहरों से बनी रेतीली नुकीली चट्टानों का खूबसूरत नज़ारा देखते ही बनता है। झील के किनारे की इन चट्टानों के ऊपर पौधों की सैकड़ों प्रजातियां बसी हुई है।

suman

suman

Next Story