×

Chitrakoot News: एमपी सीएम शिवराज सिंह की पत्नी पहुंची कामदनाथ दरबार, टेका माथा

Chitrakoot News: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह की पत्नी साधना सिंह भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट पहुंची। जहां उन्होंने गुप्त गोदावरी, सती अनुसुइया की पूजा-अर्चना की।

Sunil Shukla (Chitrakoot)
Published on: 24 Aug 2022 4:08 PM GMT
X

चित्रकूट: एमपी सीएम शिवराज सिंह की पत्नी पहुंची कामदनाथ दरबार, माथा टेका

Chitrakoot News: मध्यप्रदेश के सीएम शिवराज सिंह (CM Shivraj Singh) की पत्नी साधना सिंह ( MP CM wife Sadhna Singh) बुधवार को भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट (Dharmanagari Chitrakoot) पहुंची। उन्होंने सबसे पहले गुप्त गोदावरी (Gupt Godavari), अनुसुइया आश्रम (Anusuiya Ashram) पहुंचकर दर्शन कर पूजा-अर्चना किया। इसके बाद वह कामदगिरी प्राचीन मुखारबिंद मंदिर पहुंची और दर्शन कर भगवान कामदनाथ (Lord Kamadnath) की आरती किया।


बुधवार को वह मैहर में माता शारदा (Mata Sharda) के दर्शन करने के बाद सीएम की पत्नी धर्मनगरी आई। उनके साथ महिलाओं का एक जत्था भी था। गुप्त गोदावरी व अनुसुइया आश्रम की व्यवस्थाएं देखी। कहा कि धर्मनगरी के विकास के लिए वापस पहुंचकर मुख्यमंत्री से बात करेंगी। धर्मनगरी के गुप्त गोदावरी में रोशनी की और बेहतर व्यवस्था होना जरुरी है। वाहन स्टैंड सही तरीके से बनाया जाए।


धर्मनगरी चित्रकूट फ्रीजोन घोषित है

इसके साथ ही उन्होंने बताया कि धर्मनगरी को एमपी सरकार (MP Govt.) ने फ्रीजोन घोषित कर दिया है। जिससे यूपी-एमपी में धर्मनगरी के तीर्थ स्थलों में श्रद्धालुओं को बिना किसी टैक्स के वाहन से आवागमन सुलभ होगा। कहा कि मंदाकिनी की स्वच्छता, निर्मलता को बनाने के लिए उद्गम स्थल अनुसुइया आश्रम से रामघाट तक विशेष कार्ययोजना बनाने को लेकर भी वह सीएम से बात करेंगी।

Shashi kant gautam

Shashi kant gautam

Next Story