×

Loksabha Election 2024: सपा-कांग्रेस गठबंधन निजी हित साधने का समझौताः डा दिनेश शर्मा

Loksabha Election 2024: जनता को चाहिए देश को सर्वोच्च स्थान पर ले जाने वाली परिपक्व सरकार, वायनाड से भी संसद में नहीं पहुच सकेंगे कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष।

Network
Report Network
Published on: 10 March 2024 2:37 PM GMT (Updated on: 10 March 2024 4:18 PM GMT)
MP Dr. Dinesh Sharma
X

Kanpur News: MP Dr. Dinesh Sharma (Pic:newstrack)

Lucknow-Kanpur News: राज्यसभा सांसद और उत्तर प्रदेश के Former Deputy Chief Minister Dr. Dinesh Sharma ने रविवार को कानपुर के विभिन्न कार्यक्रमों को संबोधित किया। उन्होंने सपा कांग्रेस गठबंधन पर करारा प्रहार करते हुए इसे निजी हित साधने के लिए किया गया समझौता बताते हुए कहा कि चुनाव में हार के बाद दोनों फिर अपनी ढपली अपना राग बजाएंगे। सपा, बसपा, कांग्रेस, माकपा, आप ये दल नहीं भ्रष्टाचार का दलदल हैं, जो देश की एकता अखंडता के लिए खतरा हैं।


जनता विपक्ष के लिए नो वैकेन्सी का बोर्ड लगा चुकी है

उन्होंने कहा, उत्तर प्रदेश में तो जनता विपक्ष के लिए नो वैकेन्सी का बोर्ड लगा चुकी है। सपा व कांग्रेस प्रदेश में जीत के लिए तरसेंगे तथा भाजपा सूबे की 80 सीटों पर विजयी होगी। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष तो वायनाड से भी संसद में नहीं पहुच सकेंगे। जनता उन्हें आराम करने का पूरा अवसर देगी। जो दल आज एक होने का नाटक कर रहे हैं वही चुनाव के बाद एक दूसरे को गाली देने में भी कोई कसर नहीं रखने वाले हैं। जनता इन्हें भली भांति जानती है। जनता को देश में एक ऐसी परिपक्व सरकार चाहिए जो भारत को सर्वोच्च स्थान पर ले जा सके। PM Narendra Modi ने देश को 2047 तक विकसित देश बनाने के साथ ही आने वाले पंाच साल में भारत की अर्थव्यवस्था को दुनिया की तीसरी सबसे मजबूत अर्थव्यवस्था बनाने का संकल्प लिया है। भारत आज बदल गया है और आने वाले समय में कनाडा, अमेरिका जैसे विकसित देश भारत की नकल करते दिखाई देंगे।


जातिवाद के जहर को समाप्त किया

पत्रकारों से बात करते हुए Dr. Dinesh Sharma ने कहा कि युवाओं को रोजगार, महिलाओं का सशक्तीकरण, किसान की आमदनी को दोगुना करना तथा गरीब का उत्थान ही एक मात्र लक्ष्य है। केन्द्र सरकार की नीतियों और कार्यक्रमों ने देश से जातिवाद के जहर को समाप्त कर दिया है। सरकारी योजनाओं का लाभ बिना किसी भेदभाव के दिया जा रहा है। आज ढोंग नहीं ढंग से काम करने का समय है तथा व्यवस्था परिवर्तन हुआ है।

घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र जारी करती है भाजपा

पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा घोषणा पत्र जारी नहीं करती है बल्कि संकल्प पत्र जारी करती है और उसे पूरा करती है। घोषणा पत्र जारी करने वाले विपक्षी दल ढपोरशंखी हैं जिन पर से जनता का भरोसा समाप्त हो गया है। काश्मीर से धारा 370 को समाप्त करने, पाकिस्तान को मुहतोड़ जवाब देने, इन्फ्रास्ट्रक्चर को सुधारने, गरीबी को दूर करने व तीन तलाक पर कानून बनाकर मुस्लिम बहनों को न्याय दिलाने का संकल्प पूरा हुआ है। मोदी सरकार ने 25 करोड़ लोगों को गरीबी से बाहर निकाला है। इन्फ्रास्ट्रक्चर में सुधार ने विकास की दर तेज की है। भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है जिसकी अर्थव्यवस्था कोरोना जैसी महामारी के बाद भी 7 प्रतिशत से अधिक की दर से बढ़ रही है।

मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते कभी अवकाश नहीं लिया है

कानपुर शहर के प्रमुख शिक्षाविदों शैक्षिक संगठनों के प्रतिनिधियों एवं राष्ट्रीय शैक्षिक संगठन के पदाधिकारी की बैठक विष्णु पुरी में एवं गांधीनगर पी रोड में विकसित भारत संकल्प पत्र के लिए सुझाव आमंत्रण कार्यक्रम में डा शर्मा ने कहा कि पार्टी जनता के सपनों को जानने के लिए लोगों तक जा रही है। जो सुझाव मिलेंगे उसके आधार संकल्प पत्र बनाकर जनता के सपनों को पूरा किया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी कर्मनिष्ठ तथा अनुभवी हैं जिनमें कुछ कर गुजरने की तमन्ना है। वे केवल नाम नहीं बल्कि एक भरोसा, एक व्यवस्था तथा हर परिवार के सदस्य हंै। वे ऐसे राजनेता हैं जिन्होंने मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री रहते कभी अवकाश नहीं लिया है। वे आज एक संस्था बन चुके हैं।

एक अन्य कार्यक्रम में ब्राह्मण संगठनों द्वारा कराए गए बुद्धिजीवी सम्मेलन में गुमटी नंबर 5 क्षेत्र में उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब उद्यम प्रदेश बन रहा है, जहां पर नौकरियों की बयार बह रही है। यहां पर 5 लाख 30 हजार लोगों को सरकारी नौकरी तथा तीन करोड़ से अधिक लोगों को अप्रत्यक्ष रोजगार मिला है। विपक्षी दलों में सनातन को कोसने की होड़ लगी है पर अब उनके पाप का घड़ा भर चुका है। एक पार्टी के नेता तो भ्रष्टाचार के आरोप में जेल जाने के डर से भगवान राम की कृपा पाने के लिए उनके दर्शन तक कर आए हैं पर लोग जानते हैं कि ऐसे भ्रष्ट्राचारियों पर भगवान भी कृपा नहीं बरसाएंगे। स्वरूप नगर कानपुर में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां परिवारवादी हैं जबकि भाजपा राष्ट्रवादी सोच पर काम करती है।


कार्यकर्ता के लिए कमल का फूल ही प्रत्याशी होता है

सांसद ने कहा कि भाजपा एक लोकतांत्रिक पार्टी है जहां पर विचार विमर्श के बाद ही सामूहिक निर्णय होता है। भाजपा के कार्यकर्ता के लिए कमल का फूल ही प्रत्याशी होता है तथा पार्टी जिसे भी चुनाव लड़ाती है कार्यकर्ता पूरी मेहनत से उसे चुनाव लड़ाता है। भाजपा का कार्यकर्ता केवल देश और समाज के बारे में सोचता है। नव मतदाता को देश का भविष्य बताते हुए कहा कि पीएम मोदी का विजन और मिशन इस नव मतदाता के सपनों को पूरा करता है। इस बार भी पार्टी जनता के सपनों को जानने के लिए लोगों के बीच जा रही है। जनता की भावनाएं पार्टी के संकल्प पत्र का आधार होंगी। पिछली बार जनता ने जो सपने देखे वो पूरे हुए हैं।

कानपुर के लोग अब हवाई जहाज से दिल्ली जा पा रहे हैं। इस औद्योगिक नगरी के पड़ोस में मिसाइल बन रही है। बुन्देलखण्ड जो कभी तमंचों के लिए बदनाम किया जाता था वहां आज रायफल बन रही है। बुन्देलखण्ड में पानी का संकट था पर आज घर घर पाइप से पानी पहंुच रहा है। आजादी के बाद पहली बार मोदी सरकार ने घर घर शौचालय का निर्माण कराकर महिलाओं के सम्मान की रक्षा की है। अब उन्हे नित्य कर्म से निवृत होने के लिए अंधेरा होने का इंतजार नहीं करना पडता है। महिला सशक्तीकरण के लिए पीएम आवास और मुख्यमंत्री आवास योजना में महिला को ही लाभार्थी बनाया गया है। कोरोना के समय में महिलाओं के जनधन खातों में सहायता राशि दी गई थी। अब तो उन्हंे कानून बनाने में भागीदारी देने की व्यवस्था की गई है। उत्तर प्रदेश से माफियाराज का सफाया हो चुका है। माफिया माफी की गुहार लगाते हैं अथवा प्रदेश छोड़ गए हैं।

यह श्रेष्ठ जीवन जीने का संस्कार है

सर्व ब्राह्मण विकास परिषद द्वारा आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में उन्होंने कहा कि ब्राह्मण भारत की सनातन संस्कृति के संरक्षण का कार्य करता है। यह श्रेष्ठ जीवन जीने का संस्कार है। इसने आक्रान्ताओं के अत्याचार सहे पर अपनी संस्कृति का संरक्षण किया। ब्राह्मण वह है जिसके चारों ओर देश की एकता मंडराती है। यह किसी भी कार्य में समाज के कल्याण का भाव रखता है। शत्रु और पशु के भी कल्याण की भावना रखता है।

उन्होंने शैक्षिक संघ के पदाधिकारियों से भेंट की तथा कानपुर महानगर उत्तर के प्रबुद्ध समागम में मुख्य अतिथि के रूप में सहभागिता भी की। आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने कानपुर, उन्नाव और अकबरपुर आदि लोकसभा, विधानसभा विस्तारकों के साथ बैठक कर चुनाव तैयारियों की समीक्षा की। गणेश शंकर विद्यार्थी मेडिकल कॉलेज में पत्रकारों के लिए आयोजित एक चिकित्सा शिविर का भी उन्होंने समापन किया। अलग-अलग कार्यक्रमों में प्रमुख रूप से क्षेत्रीय अध्यक्ष श्री प्रकाश पाल, पूर्व शिक्षा राज्य मंत्री नीलिमा कटियार, कानपुर उत्तर के अध्यक्ष दीपू पांडे, कानपुर दक्षिण के अध्यक्ष शिवराम सिंह, डॉ दिवाकर मिश्रा, शैलेंद्र द्विवेदी, विनोद गुप्ता, शिवांग मिश्रा, शशांक मिश्रा, के के अवस्थी, सदस्य विधान परिषद सलिल बिश्नोई, डॉ दिलीप सर देसाई, डॉ अनिल मिश्रा, मणिकांत जैन तथा अन्य गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Ashish Kumar Pandey

Ashish Kumar Pandey

Senior Content Writer

I have 17 years of work experience in the field of Journalism (Newspaper & Digital). Started my journalism career on 1 April 2005 as a sub-editor from Dainik Bhaskar Jaipur. After that, on January 1, 2008, I worked as a sub editor in I- Next News Paper (Hindi Daily) till July 31, 2009. During this I handled the responsibility of the National Desk. From August 1, 2009 to September 13, 2010, worked in Amar Ujala on National Desk and City Desk in Bareilly and Moradabad as Senior Sub Editor. From 15 September 2010 to 31 October 2011, worked as Senior Sub Editor/Senior Reporter in Hindustan newspaper Bareilly. From November 1, 2011, worked in Gwalior on the post of Chief Sub Editor in Rajasthan Patrika Hindi daily newspaper. From July 1, 2017 to January 31, 2019, worked in Patrika Dotcom Hindi Web portal, Lucknow. Worked as News Editor in Amrit Prabhat from 1 February 2019 till 31 January 2021. During my career I got opportunity to work at General Desk, Sports, City Desk and have vast experience of journalism business. Whatever responsibilities were given, I accepted it with a challenge and performed it well. My Qualifications : - ‌MA Political Science from Gorakhpur University, Gorakhpur ‌PG Diploma in Mass Communication - Guru Jamveshwar University Hisar, Haryana My Interests: Reading, writing, playing, traveling. Interest in Media: Special interest in political news and also in the field of sports, crime, health etc.

Next Story