×

मुहर्रम: ताजिया दफना कर लौटते समय हुआ हादसा, 3 की मौत, 4 घायल

Manali Rastogi
Published on: 22 Sep 2018 5:20 AM GMT
मुहर्रम: ताजिया दफना कर लौटते समय हुआ हादसा, 3 की मौत, 4 घायल
X

बलिया: बलिया जिले के सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जिंदापुर गांव में कल देर रात मुहर्रम पर्व के दौरान ताजिया दफन कर वापस लौटते समय हाईटेंशन तार की चपेट में आ जाने से तीन युवकों की मौत हो गई तथा 4 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

यह भी पढ़ें: UP: मुहर्रम जुलूस का हिस्सा बने 3 बच्चे नदी में डूबे

सिकंदरपुर के पुलिस उपाधीक्षक विनय यादव ने बताया कि सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के जिंदापुर ग्राम के मुस्लिम समुदाय के लोग बीती मध्य रात्रि लगभग 12 बजे शेखपुर ग्राम में ताजिया दफन कर ट्राली से वापस लौट रहे थे कि जिंदापुर ग्राम में ईदगाह के समीप ताजिया विद्युत तार के संपर्क में आ गया।

इस घटना में झुलसकर इमरान खान (16) , सलीम (18) व शनि खान(22) की मौत हो गई , जबकि 4 अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गये। उन्होंने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया है। घटना के बाद सिकंदरपुर इलाके में मातम पसरा हुआ है।

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story