×

मन्ना सिंह हत्याकांड : 8 साल बाद मुख्तार अंसारी सहित 8 बरी, 3 दोषी करार

उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में ठेकेदार मन्ना सिंह व साथी राजेश राय हत्याकांड मामले में बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आठ साल बाद विधायक मुख्तार अंसारी सहित आठ लोगों को बरी कर दिया, वहीं तीन लोगों को दोषी करार दिया है।

tiwarishalini
Published on: 27 Sep 2017 7:32 PM GMT
मन्ना सिंह हत्याकांड : 8 साल बाद मुख्तार अंसारी सहित 8 बरी, 3 दोषी करार
X

मऊ: उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में ठेकेदार मन्ना सिंह व साथी राजेश राय हत्याकांड मामले में बुधवार को फास्ट ट्रैक कोर्ट ने आठ साल बाद विधायक मुख्तार अंसारी सहित आठ लोगों को बरी कर दिया, वहीं तीन लोगों को दोषी करार दिया है। यह फैसला फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद की अदालत ने सुनाया।

मऊ फास्ट ट्रैक कोर्ट के न्यायाधीश आदिल आफताब अहमद ने अपने आदेश में कहा, "मुख्तार अंसारी, राकेश पांडेय उर्फ हनुमान पांडेय, अनुज कन्नौजिया, उमेश सिंह, रजनीश सिंह, उपेंद्र उर्फ कल्लू सिंह, संतोष सिंह और पंकज सिंह को सभी आरोपों से दोषमुक्त करार दिया जाता हैं। साथ ही अमरेश कन्नौजिया, अरविंद यादव और जामवंत उर्फ राजू को दोषी ठहराया जाता है।"

यह भी पढ़ें ... मुख़्तार अंसारी ने कहा- मनोज सिन्हा मेरे राजनीतिक दुश्मन, करा सकते हैं मेरी हत्या

मुख्तार के चचेरे भाई मंसूर अंसारी ने बताया, "न्यायालय ने इस हत्याकांड में विधायक मुख्तार अंसारी सहित आठ लोगों को बरी कर दिया है और तीन लोगों को इस मुकदमे में दोषी पाया है, जिसकी सजा न्यायालय एक-दो दिन में सुनाएगी।"

ठेकेदार मन्ना सिंह व इनके साथी राजेश राय की 29 अगस्त, 2009 को कोतवाली शहर के नरई बांध के पास यूनियन बैंक के पास बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। मामले में हरेंद्र सिंह की तहरीर पर पुलिस ने मुख्तार सहित 11 लोगों पर केस दर्ज किया था। आठ साल तक चली सुनवाई के दौरान 22 गवाहों में से 17 गवाह पेश किए गए।

--आईएएनएस

tiwarishalini

tiwarishalini

Excellent communication and writing skills on various topics. Presently working as Sub-editor at newstrack.com. Ability to work in team and as well as individual.

Next Story