×

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में बड़ी चूक, बीच रास्ते में ही खराब हुआ वज्र वाहन

Mukhtar Ansari: मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में बड़ी चूक सूचना सामने आई है। मुख्तार अंसारी की निगरानी कर रहा वज्र वाहन बांदा से लखनऊ के बीच रास्ते में खराब हो गया है।

Rajat Verma
Report Rajat VermaPublished By Vidushi Mishra
Published on: 28 March 2022 4:50 AM GMT
Mukhtar Ansari security lapse
X

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चूक (फोटो-सोशल मीडिया)

 

Mukhtar Ansari: बाहुबली मुख्तार अंसारी को सोमवार सुबह लखनऊ न्यायालय के समक्ष पेश होना है। ऐसे में सोमवार सुबह मुख्तार अंसारी को बांदा जेल से रवाना किया गया है। इस दौरान मुख्तार अंसारी को एम्बुलेंस में एक वज्र वाहन की सुरक्षा में बांदा से लखनऊ लाया जा रहा है।

इसी दौरान उत्तर अंसारी की सुरक्षा में बड़ी चूक सूचना सामने आई है। प्राप्त सूचना के मुताबिक मुख्तार अंसारी की निगरानी कर रहा वज्र वाहन बांदा से लखनऊ के बीच रास्ते में खराब हो गया है। आपको बता दें कि मुख्तार अंसारी को बांदा से फतेहपुर और रायबरेली के मार्ग से होते हुए लखनऊ लाया जा रहा है, जहां उन्हें न्यायालय के समक्ष लेश होना है।

अब एम्बुलेंस पर सघन निगरानी

मुख्तार अंसारी की सुरक्षा में चल रहे वज्र वाहन के अचानक से खराब होने के बाद वज्र वाहन में सवार पुलिसकर्मियों ने स्टाफ ने अपने अधिकारियों को मामले का संज्ञान दे दिया है। यह मामला फतेहपुर जिले का बताया जा रहा है।

इसी के साथ बांदा से मुख्तार अंसारी के साथ आ रहे वज्र वाहन के खराब होने के बाद एम्बुलेंस में बगैर वज्र वाहन की निगरानी के लखनऊ लाया जा रहा है, हालांकि इस बीच लोकल पुलिस की गाड़ियां एम्बुलेंस पर सघन निगरानी रखे हुए हैं।

बांदा जेल से रवाना होते समय भी मुख्तार अंसारी को कोई खास सुरक्षा नहीं दी गई है। मुख्तार अंसारी को एंबुलेंस में लाया जा रहा है जिसमें उनके साथ एक फार्मासिस्ट, डॉक्टर और पुलिसकर्मी बैठे हैं तथा साथ ही एकमात्र वज्र वाहन निगरानी के लिए जा रहा था जो भी रास्ते में ही खराब हो गया है।

बेटे ने लगाया गड़बड़ी का आरोप

बीती रात बांदा जेल में एम्बुलेंस के आने के बाद मुख्तार अंसारी के बेटे और मऊ सदर सीट से विधायक अब्बास अंसारी ने इसे बड़ी साजिश का हिस्सा बताते हुए कहा है कि कोई भारी गड़बड़ी हो सकती है।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story