×

बांदा जेल पहुंचा मुख्तार, कड़ी सुरक्षा में माफिया, दूर रोकी गई मीडिया

मुख्तार अंसारी के पंजाब से यूपी की बांदा जेल आने तक की पल -पल की हर अपडेट newstrack.com पर...

Shivani
Published By Shivani
Published on: 6 April 2021 1:07 AM GMT (Updated on: 7 April 2021 12:46 AM GMT)

लखनऊ: बाहुबली विधायक और माफिया डॉन मुख्तार अंसारी आखिरकार आज पंजाब से उत्तर प्रदेश आ गया है। सोमवार को यूपी पुलिस की भारी भरकम टीम पंजाब के लिए निकली थीं, जो मंगलवार तड़के रोपड़ पुलिस लाइन पहुंच गई। वहां से जरूरी कागजी कार्रवाई के बाद स्पेशल टीम मुख्तार को लेकर रवाना हुई। काफिला आज तड़के बांदा जेल पहुंच गया।

मुख्तार अंसारी के पंजाब से यूपी की बांदा जेल आने तक की पल -पल की हर अपडेट newstrack.com पर...





Live Updates

  • 6 April 2021 6:44 AM GMT

    यूपी पुलिस की टीम रोपड़ जेल पहुंच गई है। पुलिस के काफिले में एंबुलेंस भी है।


  • 6 April 2021 2:39 AM GMT

    10 बजे के बाद यूपी पुलिस की टीम मुख्तार अंसारी को लेकर निकलेगी


  • 6 April 2021 2:38 AM GMT

    यूपी पुलिस की टीम मुख्तार अंसारी को लेने के लिए कागजी कार्रवाई करने में लगी 

  • 6 April 2021 2:38 AM GMT

    यूपी लाने से पहले मुख्तार अंसारी का कोरोना टेस्ट कराया गया है। अभी उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

  • 6 April 2021 2:37 AM GMT

    यूपी लाने से पहले मुख्तार अंसारी का कोरोना टेस्ट कराया गया है। अभी उसकी रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

  • 6 April 2021 1:12 AM GMT

    सुरक्षा कारणों से मुख्तार को पंजाब से यूपी ले जाने वाला रूट प्लान बेहद गोपनीय रखा गया है। मुख्तार की रवानगी के दौरान पंजाब पुलिस के कुछ जवान भी शामिल रहेगें।


  • 6 April 2021 1:10 AM GMT

    विधायक मुख्तार अंसारी की सुरक्षा को लेकर पंजाब सरकार बेहद गोपनीयता बरत रही है।

  • 6 April 2021 1:09 AM GMT

    मुख्तार अंसारी को अपनी कस्टडी में लेने के लिए यूपी पुलिस पंजाब के रूपनगर पुलिस लाइन पहुंची है।



Shivani

Shivani

Next Story