×

Mukhtar Ansari Death Live: देर रात गाजीपुर पहुंचेगा मुख्तार का शव, सुबह 10 बजे पढ़ी जाएगी जनाजे की नमाज

Mukhtar Ansari Death Live: बांदा जेल में बंद माफिया मुख्तार अंसारी की हार्ट अटैक से मौत हो गई है।

Jugul Kishor
Published on: 29 March 2024 9:42 AM GMT (Updated on: 29 March 2024 4:10 PM GMT)

Mukhtar Ansari Death Live: माफिया मुख्तार अंसारी की गुरुवार को इलाज के दौरान मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। मुख्तार की मौत का कारण कॉर्डियक अरेस्ट बताया गया है। वहीं, मुख्तार के मौत के बाद प्रदेश की सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। बता दें कि गुरुवार (28 मार्च) की शाम को बांदा जेल में मुख्तार अंसारी को उल्टी हुई, इसके बाद वह बेहोश हो गया। जेल प्रशासन के द्वारा आनन-फानन में मुख्तार को अस्पताल लाया गया, जहां 9 डॉक्टरों की टीम ने जांच की और उसे मृत घोषित कर दिया।

बांदा में मुख्तार का पोस्टमार्टम किया गया। मुख्तार का बेटे उमर अंसारी को मुख्तार का शव सौंप दिया गया है। कड़ी सुरक्षा के बीच शव को गाजीपुर के लिए रवाना कर दिया गया है। बांदा से देर रात मुख्तार अंसारी का शव गाजीपुर पहुंचने की संभावना जाताई जा रही है। गाजीपुर एसपी ओमवीर सिंह ने कहा है कि कल सुबह नमाज के बाद मुख्तार अंसारी के शव को सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। मुख्तार के बड़े भाई ने कहा है कि कल सुबह 10 बजे जानजे की नमाज पढ़ी जाएगी।

मुख्तार अंसारी की मौत के बाद सीएम योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों के साथ देर रात तक बैठक की। प्रदेश में शांति और कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए हैं। इसको देखते हुए पूरे उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू कर दी गई है।

Live Updates

  • 29 March 2024 5:43 AM GMT

    Mukhtar Ansari Death Live: मुख्तार अंसारी की मौत पर राजभर ने साधी चुप्पी

    Mukhtar Ansari Death Live: सुहेलदेव राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने मुख्तार अंसारी की मौत पर कोई भी बयान देने से साफ मना कर दिया है। उन्होने कहा मैं कुछ नहीं बोलूंगा, मेरी मां की तबीयत ठीक नही हैं। बता दें कि ओपी राजभर और मुख्तार अंसारी करीबी दोस्त रहे हैं। जब विपक्षी गठबंधन में थे तो मुख्तार से मिलने बांदा जाते थे। राजभर ने कई बार पब्लिकली अपने रिश्ते मुख्तार से बताए। मुख्तार का बेटा राजभर की पार्टी से अभी विधायक है।

  • 29 March 2024 4:49 AM GMT

    Mukhtar Ansari Death Live: मुख्तार की मौत पर बोले कृष्णानंद राय के भतीजे

    Mukhtar Ansari Death Live: कृष्णानंद राय के भतीजे आनंद राय ने कहा कि मुख्तार अंसारी कोई संत नहीं था, इस पर हत्या और अपहरण के कई मुकदमे थे, जेल में तानाशाह की तरह रहा है, अपराधी की मृत्यु हुई है, हाय-तौबा मचाने की जरूरत नहीं है। 


  • 29 March 2024 4:14 AM GMT

    Mukhtar Ansari Death Live: परिजनों के सामने मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम हुआ शुरू

    Mukhtar Ansari Death Live: माफिया डॉन मुख़्तार अंसारी का पोस्टमार्टम उसके परिवार के सामने शुरू हो गया है। 5 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम कर रहा है। पूरी प्रक्रिया की वीडियो ग्राफी हो रही है। पोस्टमार्टम में मुख्तार का बेटा उमर अंसारी भी मौजूद है। वहीं पोस्टमार्टम हाउस के बाहर भारी संख्या मे केंद्रीय पुलिस और मंडल के पुलिस अधिकारी मौजूद हैं। 

  • 29 March 2024 3:29 AM GMT

    Mukhtar Ansari Death Live: कुछ ही देर में मुहम्मदाबाद पहुंचेगी अर्धसैनिक बल की टुकड़ी

    Mukhtar Ansari Death Live: गाजीपुर सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार अब से कुछ देर में अर्धसैनिक बल की टुकड़ी मुहम्मदाबाद पहुंचेगी। फिलहाल अभी मुहम्मदाबाद में शांतिपूर्ण स्थिति है। मौके पर पुलिस के बड़े अधिकारी मौजूद। 

  • 29 March 2024 3:21 AM GMT

    Mukhtar Ansari Death Live: DM-SP ने कब्रिस्तान का किया निरीक्षण

    Mukhtar Ansari Death Live: मुख्तार अंसारी को गाजीपुर के कालीबाग के अकटहीया कब्रिस्तान में दफन किया जायेगा। एसपी ओमवीर सिंह व जिलाधिकारी आर्यका अखौरी ने कब्रिस्तान का दौरा किया है। मुख्तार अंसारी के पैतृक आवास मोहम्मदाबाद फाटक क्षेत्रीय लोगों का आना जाना शुरु हो गया है। मोहम्मदाबाद में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। 

  • 29 March 2024 3:00 AM GMT

    Mukhtar Ansari Death Live: मायावती ने की जांच की मांग

    Mukhtar Ansari Death Live: बसपा मुखिया मायावती ने मुख्तार अंसारी की मौत की जांच की मांग की है। उन्होने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि मुख़्तार अंसारी की जेल में हुई मौत को लेकर उनके परिवार द्वारा जो लगातार आशंकायें व गंभीर आरोप लगाए गए हैं उनकी उच्च-स्तरीय जाँच जरूरी, ताकि उनकी मौत के सही तथ्य सामने आ सकें। ऐसे में उनके परिवार का दुःखी होना स्वाभाविक। कुदरत उन्हें इस दुःख को सहन करने की शक्ति दे।


  • 29 March 2024 2:33 AM GMT

    Mukhtar Ansari Death Live: गाजीपुर के कालीबाग कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा मुख्तार

    Mukhtar Ansari Death Live: मुख्तार अंसारी का पोस्टमार्टम हो जाने के बाद परिजन शव को लेकर गाजीपुर लेकर पहुंचेंगे। परिजनों के मुताबिक गाजीपुर के पैतृक कालीबाग कब्रिस्तान में मुख्तार को दफनाया जाएगा। यह कब्रिस्तान उनके घर से महज 400 मीटर की दूरी पर स्थित है।

  • 29 March 2024 2:29 AM GMT

    Mukhtar Ansari Death Live:3 सदस्य टीम करेगी मुख्तार की मौत की मजिस्ट्रेटी जांच

    Mukhtar Ansari Death Live: मुख्तार अंसारी की मौत की मजिस्ट्रियल जांच तीन सदस्यीय टीम करेगी। 2 डॉक्टरों का पैनल पोस्टमार्टम करेगा, जिसकी वीडियोग्राफी की जाएगी।  पोस्टमार्टम के बाद मुख्तार अंसारी का शव उनके बेटे उमर अंसारी को सौंप दिया जाएगा। वहीं, जानकारी ये भी मिल रही है कि माफिया मुख्तार अंसारी के जनाजे में उनका बेटा अब्बास अंसारी भी शामिल हो सकता है। 

Jugul Kishor

Jugul Kishor

Content Writer

मीडिया में पांच साल से ज्यादा काम करने का अनुभव। डाइनामाइट न्यूज पोर्टल से शुरुवात, पंजाब केसरी ग्रुप (नवोदय टाइम्स) अखबार में उप संपादक की ज़िम्मेदारी निभाने के बाद, लखनऊ में Newstrack.Com में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं। भारतीय विद्या भवन दिल्ली से मास कम्युनिकेशन (हिंदी) डिप्लोमा और एमजेएमसी किया है। B.A, Mass communication (Hindi), MJMC.

Next Story