×

मुलायम के सांसद प्रतिनिधि भी शिवपाल के साथ, बनाए गए 14 मंडल प्रभारी

Manali Rastogi
Published on: 24 Sep 2018 6:29 AM GMT
मुलायम के सांसद प्रतिनिधि भी शिवपाल के साथ, बनाए गए 14 मंडल प्रभारी
X

लखनऊ: सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का सियासी कदम बढते ही शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्यूलर मोर्चे के गठन की रफ्तार तेज कर दी है। मोर्चा की तरफ से 14 मंडलों में प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। संगठन को मजबूत करने की जिम्मेदारी शिवपाल ने अपने विश्वस्तों को सौंपी है। खास यह है कि उन्होंने आजमगढ मंडल की जिम्मेदारी पूर्व जिलाध्यक्ष राम दर्शन यादव को सौंपी है। राम दर्शन बतौर सांसद मुलायम सिंह यादव के प्रतिनिधि हैं।

यह भी पढ़ें: अमेठी में दो दिनों तक आप चोर मचाये शोर, पिक्चर दिखाती नजर आएगी कांग्रेस: मोहसिन रजा

बता दें कि राम दर्शन को कभी सपा के कददावर नेताओं में गिना जाता था। एक बार वे सपा के टिकट पर मुबारकपुर से विधायक भी चुने जा चुके हैं। लम्बे समय तक सपा के जिलाध्यक्ष भी रहे। 2014 में चुनाव जीतने के बाद मुलायम सिंह यादव ने उन्हें अपना प्रतिनिधि बनाया था। पूर्व विधायक रघुराज सिंह शाक्य को कानपुर मंडल की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पूर्व जिलाध्यक्ष डा रक्षपाल सिंह को अलीगढ मंडल का जिम्मा दिया गया है। इनकी गिनती शिवपाल के करीबी नेताओं में होती है।

बता दें कि सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव रविवार को दिल्ली स्थित जंतर मंतर पर साइकिल यात्रा के समापन के मौके पर अपने बेटे अखिलेश यादव के साथ दिखे। मुलायम और अखिलेश दोनों ने भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। उसी वक्त शिवपाल यादव राजधानी के एक कार्यक्रम में मौजूद थे। संबोधन में उनका दर्द भी छलका। उन्होंने कहा कि कुछ लोगों को किस्मत से सब कुछ मिल जाता है।

इन्हें दी गई मंडलों की जिम्मेदारी

  • देवेंद्र गुप्ता को आगरा मंडल
  • राम दर्शन यादव को आजमगढ
  • प्रकाश राय उर्फ लल्लन राय को इलाहाबाद
  • रघुराज सिंह शाक्य को कानपुर
  • डा एमपी यादव को गोरखपुर
  • प्रेम प्रकाश वर्मा को फैजाबाद
  • डा रक्षपाल सिंह को अलीगढ
  • विष्णुपाल सिंह उर्फ नन्हू राजा को झांसी
  • देवेन्द्र सिंह को वाराणसी
  • राम सिंह यादव को लखनऊ
  • बाबू राम निषाद को बस्ती
  • फरहत मियां को बरेली
  • जय सिंह को मिर्जापुर
  • डा मरगूब त्यागी को मेरठ

Manali Rastogi

Manali Rastogi

Next Story