TRENDING TAGS :
Mulayam Singh Yadav Health: वेंटिलेटर पर सपा संरक्षण मुलायम सिंह, PM मोदी ने जाना हाल, दुआओं का दौर जारी
Mulayam Singh Yadav Health Update: वह कई दिनों से गुरुग्राम स्थित मेदांता में भर्ती हैं। मुलायम सिंह यादव को ICU में शिफ्ट कर दिया गया है
Mulayam Singh Yadav Health update in Gurugram hospital
Mulayam Singh Yadav Health Update: समाजवादी पार्टी के संरक्षक मुलायम सिंह यादव की हालत स्थिर बताई जा रही है। मेदांता गुरुग्राम के सूत्रों के हवाले से बड़ी खबर ये है कि मुलायम सिंह के लिए अगले 24 घंटे बेहद अहम हैं। समाजवादी पार्टी के पुरोधा मुलायम सिंह यादव की लगातार डायलिसिस की जा रही है। डाक्टरों का कहना है कि मुलायम सिंह की तबीयत अभी स्थिर बनी हुई है। लेकिन दवाओं के असर को लेकर डॉक्टर निगरानी कर रहे हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव से बात की और मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने यह भी कहा कि जो भी संभव सहायता की जरूरत है, वह मदद के लिए वहां मौजूद हैं।
रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने मुलायम सिंह यादव के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है, उन्होंने ट्वीट करते हुए लिखा - उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के अस्वस्थ होने की जानकारी मिलने पर मैंने उनके पुत्र अखिलेश यादव से फोन पर बात करके उनका कुशल क्षेम जाना है। ईश्वर से यही प्रार्थना है कि वे जल्द से जल्द स्वस्थ हों।
मेदांता अस्पताल से निकला अखिलेश यादव का क़ाफ़िला, अस्पताल के बाहर सैड़कों सपा कार्यकर्ता मौजूद। वेंटिलेटर पर सपा संरक्षण मुलायम सिंह, गांव में पसरा सन्नाटा। बोलते-बोलते रो पड़े सैफई के प्रधान। इटावा पहुंचे शिवपाल यादव ने सपा संरक्षक मुलायम सिंह के अस्वस्थ होने की बात कही और ईश्वर से उनके जल्द स्वस्थ होने को प्रार्थना की अपील की, शिवपाल बोले नेता जी की तबीयत खराब है, मेदांता में भर्ती हैं।
इससे पहले आई खबर में कहा गया था कि तकरीबन एक पखवारे से उपचार करा रहे मुलायम सिंह यादव की तबियत आज अचानक बिगड़ गई। उन्हें गुरुग्राम स्थित मेदांता में आपात स्थिति में आईसीयू में शिफ्ट करना पड़ा। मुलायम सिंह यादव की तबियत बिगड़ने की जानकारी मिलते ही अखिलेश यादव, बेटे अर्जुन के साथ गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल पहुंच गए। उनके चाचा शिवपाल यादव और प्रतीक यादव के साथ अपर्णा भी दिल्ली पहुंच गई हैं। पहले यह कहा गया था कि मेदांता अस्पताल शाम 7.30 बजे नेता जी के स्वास्थ्य से संबंधित मेडिकल बुलेटिन जारी करेगा। बाद में मेदांता ने हेल्थ बुलेटिन जारी करने से किया इंकार कर दिया है। सिर्फ अखिलेश यादव को जानकारी मुलायम सिंह यादव की स्थिति की जानकारी शेयर की गई।
आपको बता दें कि अपनी पत्नी के निधन के बाद से ही मुलायम सिंह यादव अस्वस्थ चल रहे हैं और करीब एक पखवारे से मेदांता में भर्ती हैं जहां उनका इलाज चल रहा था लेकिन आज दोपहर अचानक उनकी हालत बिगड़ने पर उन्हें आईसीयू में अब शिफ्ट कर दिया गया है। वहीं मुलायम सिंह यादव के सीरियस होने की खबर मिलते ही उनके बेटे और समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल यादव और मुलायम सिंह की छोटी बहू अपर्णा यादव दिल्ली पहुंच गईं। परिवार के बाकी सदस्य भी दिल्ली पहुंच गए हैं और मेदांता अस्पताल जाकर मुलायम सिंह यादव की हालत की जानकारी ले रहे हैं। सपा के संरक्षक मुलायम सिंह यादव के स्वास्थ्य लाभ के लिए कई जगह हवन यज्ञ कराए जा रहे हैं। सोशल मीडिया पर नेता जी के स्वास्थ्य के लिए दुआएं की जा रही हैं। आपको बता दें कि खराब सेहत की वजह से ही मुलायम सिंह यादव सपा के राष्ट्रीय अधिवेशन में भी शामिल नहीं हुए थे।