×

Mulayam Singh Yadav अस्थि विसर्जन: प्रतीक यादव का बड़ा बयान- नेताजी की सियासी विरासत तो अखिलेश भैया ही संभालेंगे

प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए प्रतीक ने कहा, कि 'पिछले कई वर्षों से मैं बिजनेस में हूं। मैंने अपना पिता खोया है। जैसे सबको दुख होता है मुझे भी है।

Syed Raza
Newstrack Syed Raza
Published on: 19 Oct 2022 12:28 PM GMT (Updated on: 19 Oct 2022 12:52 PM GMT)
mulayam singh yadav son prateek yadav said akhilesh yadav will handle netaji political legacy
X

मीडिया से बात करते प्रतीक यात्रा 

Prayagraj News : यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के निधन के बाद उनके छोटे बेटे प्रतीक यादव (Prateek Yadav) की पहली प्रतिक्रिया आई है। उन्होंने कहा, कि 'नेताजी की राजनीतिक विरासत तो अखिलेश भैया ही संभालेंगे।' प्रतीक यादव बुधवार (19 अक्टूबर 2022) को अस्थि विसर्जन में शामिल होने प्रयागराज आए थे।

प्रयागराज में मीडिया से बात करते हुए प्रतीक ने कहा, कि 'पिछले कई वर्षों से मैं बिजनेस में हूं। मैंने अपना पिता खोया है। जैसे सबको दुख होता है मुझे भी है। नेताजी की शिक्षाओं पर अमल करेंगे। मुझसे राजनीतिक सवाल न करें। नेताजी की सियासी विरासत को अखिलेश भैया ही संभालेंगे। इस सब पर वही बात करेंगे।'

प्रतीक यादव के बयान से कयासों पर विराम

प्रयागराज के संगम तट पर बुधवार को मुलायम सिंह यादव का अस्थि विसर्जन किया गया। इसमें शामिल होने के लिए मुलायम के छोटे बेटे प्रतीक यादव प्रयागराज पहुंचे थे। तभी मीडिया के प्रश्नों का जवाब देते हुए उन्होंने ये बयान दिया। प्रतीक के बयान के बाद अब उन कयासों पर विराम लग गया जिसमें नेताजी की सियासी विरासत को लेकर उनके दोनों बेटों की बीच रार की अटकलें लगाई जा रही थीं।

जानें कौन है प्रतीक?

आपको बता दें, कि प्रतीक यादव यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता (Sadhna Gupta) के बेटे हैं। साधना गुप्ता का निधन भी इसी साल जुलाई महीने में हुआ था। प्रतीक यादव की पत्नी का नाम अपर्णा यादव (Aparna Yadav) है। अपर्णा पिछले साल यूपी विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुई थीं। जिसके बाद माना जा रहा था कि नेताजी के निधन के बाद उनकी राजनीतिक विरासत को लेकर दोनों भाइयों में तकरार हो सकती है। मगर, प्रतीक यादव के आज के बयान के बाद ऐसी किसी स्थिति पर विराम लग गया है।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story