लखनऊ में 40 से ज़्यादा सुअरों की मौत: नगर निगम ने फैजुल्लागंज में दिन भर चलाया अभियान, स्वाइन फ्लू का ख़तरा टला

ताज़ा ख़बरों की माने तो पिछले कुछ दिनों में 40 से ज़्यादा सुअरों की मौत हो गई। जिससे स्वाइन फ्लू फैलने का ख़तरा बढ़ता जा रहा था।

Shashwat Mishra
Published on: 18 July 2022 3:07 PM GMT
pigs cached in Lucknow threat of swine flu averted
X

pigs cached in Lucknow threat of swine flu averted (Image: Newstrack)

Click the Play button to listen to article

Lucknow News: राजधानी के अलीगंज क्षेत्र स्थित अव्यवस्थित ढ़ंग से बसी फैजुल्लागंज इलाके की स्थिति हर वर्ष बिगड़ती जाती है। बारिश के दिनों में यहां संचारी रोगों का फैलना, जल भराव होना और इलाके के लोगों का मुश्किलों में पड़ना आम हो गया है। बीते कई वर्षों से यहां के हालात ऐसे ही हैं। ताज़ा ख़बरों की माने तो पिछले कुछ दिनों में 40 से ज़्यादा सुअरों की मौत हो गई। जिससे स्वाइन फ्लू फैलने का ख़तरा बढ़ता जा रहा था। लेकिन, सोमवार को नगर निगम की टीम द्वारा 40 सुअरों को पकड़कर सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

नगर निगम ने दिनभर चलाया अभियान

नगर निगम द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार, नगर स्वास्थ्य अधिकारी के निर्देश पर नगर निगम टीम द्वारा क्षेत्र से 40 सुअरों को नगर निगम सीमा के बाहर सुरक्षित स्थान पर भेजा गया। सूअरों से होने वाले संक्रामक रोगों से बचाव हेतु नगर स्वास्थ्य अधिकारी द्वारा निरन्तर क्षेत्राीय लोगों को स्वास्थ्य शिक्षा दी जा रही है। नगर निगम टीम द्वारा चूने और ब्लीचिंग का छिड़काव किया जा रहा है। वर्षा ऋतु में दूषित जल के प्रयोग से होने वाले संक्रामक रोगों का संचार होना सम्भावित होता है। इन रोगों की रोकथाम हेतु पीने के पानी को शुद्ध करने हेतु नगर निगम लखनऊ द्वारा निरन्तर प्रत्येक जोन की मलिन बस्तियों को चिन्हित करते हुए प्रत्येक जोन में क्लोरीन टैब्लेट का वितरण किया जा रहा है।

डायरिया से बचाव हेतु अपनाएं ये तरीके:-

1. खाना खाने से पहले एवं शौच के बाद साबुन से अच्छी तरह से हाथ धोये। इसके अतिरिक्त भी दिन में कई बार साबुन से हाथ को धोये।

2. ताजा पके हुये भोजन का ही सेवन करे। बांसी भोजन एवं कटे हुए फल एवं सब्जी के सेवन से बचे।

3. बाहर की खाद्य सामग्री, कटे हुए फल, सब्जी आदि के सेवन से भी बचे।

4. पीने के पानी के प्रति विशेष सावधानी बरते। यदि जलापूर्ति में दूषित जल होने की शंका हो, तो जलकल विभाग/नगर निगम के हेल्प लाइन नम्बर पर तुरन्त सूचित करें।

5. पीने के पानी को 15-20 मिनट तक उबालने के बाद ठण्डा करके सेवन करे।

6. घर में किसी सदस्य में उल्टी-दस्त के लक्षण दिखायी देने पर ओआरएस का घोल बनाकर तुरन्त देना शुरू करें। साथ ही, उपचार हेतु नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र पर सम्पर्क करें।

7. परिवार के वृद्धजनों एवं बच्चों का खान-पान एवं स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखे।

8. यदि घर से बाहर जा रहे हो, तो पानी पीकर निकले एवं घर से साफ पीने का पानी साथ लेकर जाये।

9. सीवर लाइन ओवर फ्लो एवं साफ-सफाई हेतु तत्काल नगर निगम के हेल्प लाइन नम्बर पर सूचित करें।

हेल्प लाइन नम्बर:-

स्वास्थ्य विभाग (कार्यालय मुख्य चिकित्साधिकारी, लखनऊ) - 0522-2622080

नगर निगम लखनऊ एवं जलकल विभाग, लखनऊ- 0522-2307770, 0522-2307782, 0522-2307783

रोगी वाहन सेवा--108

Rakesh Mishra

Rakesh Mishra

Next Story