×

Lucknow News: नगर निगम ने चलाया डेयरी हटाने का अभियान, 28 जानवरों को कांजी हाउस भेजा

Lucknow News: नगर आयुक्त के निर्देशानुसार आज दिंनाक 6 दिसंबर को लखनऊ के थाना विभूति खंड के जोन 4 अंतर्गत अवैध रूप से चल रही डेरी हटाने का अभियान जिला पशु कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में चलाया गया।

Prashant Dixit
Published on: 6 Dec 2022 3:28 PM GMT
Lucknow News
X

डेयरी से भैंस ले जाते नगर निगम कर्मचारी (सोशल मीडिया) 

Lucknow News Today: नगर आयुक्त के निर्देशानुसार आज दिंनाक 6 दिसंबर को लखनऊ के थाना विभूति खंड के जोन 4 अंतर्गत विनम्र खंड, वास्तु खंड, विराज खंड, चिनहट आदि क्षेत्रों में अवैध रूप से चल रही डेरी हटाने का अभियान पुलिस बल, प्रवर्तन दल और कैटल कैचिंग कर्मचारियों के सहयोग से जिला पशु कल्याण अधिकारी अभिनव वर्मा के नेतृत्व में चलाया गया है। जिसमे मौके से 3 भैंस, 3 बछड़ा, 20 गाय, 2 बछिया सहित कुल 28 पशु पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित इस्माइलगंज कांजी हाउस में भेज गए है।

शहरी क्षेत्र में नही डेरी की अनुमति

आज लखनऊ नगर निगम आभियान के दौरान राजधानी क्षेत्र के कई पशुपालक सर्वाजनिक पार्क में पशुओ को रखकर के डेरी व्यवसाय करते पाएं गए है। जिनके विरूद्ध नगर निगम को कई बार गंदगी फैलाने और गोबर नाली में बहाने की शिकायत निरंतर प्राप्त हो चुकी थी। कई जनसूचना अधिकार, मुख्यमंत्री सन्दर्भ और IGRS के तहत कार्यवाही भी लंबित रही थीं। कई चेतावनी तथा नोटिस देने के बाद भी डेरी संचालकों द्वारा डेरी नहीं हटाई गयी थी। आपको बता दें, उच्च न्यायलय के आदेशानुसार नगर निगम के आवासीय क्षेत्रों में डेरी व्यवसाय की अनुमति नहीं है। नगर निगम लखनऊ द्वारा अधिकतम दो गाय लाइसेंस के साथ पालने की शहरी क्षेत्रों में अनुमति है।

नगर निगम का यह आभियान

नगर निगम के अधिनियम 1959 के अनुसार भैंस को अपदूषण कारक पशु माना जाता रहा है। जिस कारण नगर निगम लखनऊ द्वारा भैंस पालने की अनुमति नहीं दी जाती है। इन तमाम नोटिस के बाद भी लोग अपने आप से नगर निगम के शहरी क्षेत्रों में जानवर पालते है। आज जिला पशु कल्याण अधिकारी के नेतृत्व में विभूति खंड के जोन 4 अंतर्गत अवैध रूप से चल रही डेरी हटाने का अभियान पुलिस बल, प्रवर्तन दल और कैटल कैचिंग कर्मचारियों के सहयोग चलाया गया है। जिसमे मौके से 3 भैंस, 3 बछड़ा, 20 गाय, 2 बछिया सहित कुल 28 पशु पकड़कर नगर निगम द्वारा संचालित इस्माइलगंज कांजी हाउस में भेज गए है।

Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story