×

खेल खेल में युवक की कर दी हत्या, परिवार में छाया मातम

उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गिल्ली डंडा खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

Dharmendra kumar
Published on: 28 Jan 2019 1:12 PM GMT
खेल खेल में युवक की कर दी हत्या, परिवार में छाया मातम
X

बरेली: उत्तर प्रदेश के बरेली में एक युवक की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां गिल्ली डंडा खेलने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें.....माधुरी दीक्षित की इन स्टाइलिश तस्वीरों को देख आप भी हो जाएंगे फैन

यह घटना जिले के सुभाषनगर थाना क्षेत्र की है। कहा जा रहा है युवक दो दिन से घर से लापता था। अब युवक की हत्या के बाद परिवार में मातमा छा गया। मृतक युवक के पिता एक रिटायर्ड सैनिक हैं। मृतक की पहचान गणेशनगर के रवि के रूप में हुई है।

हत्या की खबर मिलते ही मृतक के परिवार वाले घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन हत्या किसने की इसका पता नहीं चल पाया। फिलहाल पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें.....बांका संसदीय क्षेत्र में भाजपा और मोदी दोनों ही हैं पहली पसंद

एसपी पीआरओ के मुताबिक थाना सुभाषनगर क्षेत्र के बंशीनगला में खाली जगह पर एक युवक के बेहोशी हालत में पड़े होने पर अस्पताल ले जाया गया। जहां अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें.....तीन दिवसीय संस्कृति संसद में राम मंदिर का निर्माण आवश्यक क्यों? विषय पर हुई चर्चा

आस-पास के व्यक्तियों ने बताया कि गिल्ली डांडा खेलने के विवाद को लेकर 5-6 व्यक्तियों से कहासुनी व मारपीट हुई थी। युवक की शिनाख्त रवि पुत्र जगवीर फौजी निवासी गणेशनगर थाना सुभाषनगर जिला बरेली के रूप में हुई है। मृतक के परिजनों ने बताया कि पिछले दो दिनों से यह घर नहीं आया था।

Dharmendra kumar

Dharmendra kumar

Next Story