×

जालौन में अपहरण के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या, खेत में मिली अर्धनग्न लाश

अलीगढ़ और हमीरपुर में मासूम से दुष्कर्म कर हत्या के बाद यूपी के जालौन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां कुठौंद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची का खून से लथपथ अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला।

Aditya Mishra
Published on: 9 Jun 2019 3:15 PM GMT
जालौन में अपहरण के बाद आठ साल की बच्ची की हत्या, खेत में मिली अर्धनग्न लाश
X

लखनऊ: अलीगढ़ और हमीरपुर में मासूम से दुष्कर्म कर हत्या के बाद यूपी के जालौन जिले में इंसानियत को शर्मसार करने वाला एक और मामला सामने आया है। यहां कुठौंद थाना क्षेत्र में आठ वर्षीय मासूम बच्ची का खून से लथपथ अर्धनग्न शव खेत में पड़ा मिला। मासूम बच्ची का शव मिलने की सूचना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया।

ये भी पढ़ें...अलीगढ़ रेप कांड : जानिए भारत में क्यों बढ़ रही हैं बलात्कार की वारदातें, ये हैं 10 कारण

घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। यह घटना जनपद जालौन के कुठौद थानान्तर्गत एक गांव की है। यहां खेत में बच्ची का अर्धनग्न अवस्था में शव मिलने से सनसनी फैल गई। बच्ची के गले में उसी के सलवार से फंदा लगा हुआ था।

जिस कारण मामला संदिग्ध लगा रहा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। आशंका जताई जा रही है कि बच्ची की रेप के बाद हत्या की गई है। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हुई है। परिजनों के मुताबिक बच्ची शनिवार शाम से लापता थी।

ये भी पढ़ें...शाहजहांपुर: तीन महीने से गैंगरेप पीड़िता लगा रही है गुहार, नहीं दर्ज हुआ मुकदमा

जिसकी खोजबीन की जा रही थी। मालूम हो कि अभी हाल ही में हमीरपुर जिले के कुरारा थानान्तर्गत एक गांव में 10 वर्षीय बच्ची का शमशान घाट में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला था। अब बुंदेलखंड में झांसी मंडल के जनपद जालौन में आठ वर्षीय बच्ची का शव मिलने से हड़कंप मचा हुआ है।

ग्रामीणों के मुताबिक शनिवार शाम आठ साल की बच्ची घर के बाहर हमउम्र सहेलियों के साथ खेल रही थी। कुछ ही देर में वह अचानक लापता हो गई। सूरज ढलने के बाद भी वह घर नहीं लौटी तो परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं भी कुछ पता नहीं चला। इसपर परिजनों ने थाने में सूचना दी। रविवार सुबह ग्रामीणों ने गांव से एक किमी दूर एक खेत में रक्तरंजित बच्ची का शव पड़ा देखा तो सनसनी फैल गई।

ये भी पढ़ें...अलीगढ़ के बाद अब PM के संसदीय क्षेत्र में 8 साल की बच्ची के साथ हुआ रेप

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story