TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

अवैध संबंध के चक्कर में की गई थी हत्या, तीन दिन पहले मिली लाश पर पुलिस का खुलासा

यूपी के शाहजहांपुर में तीन दिन पहले महिला की लाश मिलने के मामले मे पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौकाने वाले खुलासे हुए।

Aditya Mishra
Published on: 2 Feb 2019 2:59 PM GMT
अवैध संबंध के चक्कर में की गई थी हत्या, तीन दिन पहले मिली लाश पर पुलिस का खुलासा
X

शाहजहांपुर: यूपी के शाहजहांपुर में तीन दिन पहले महिला की लाश मिलने के मामले मे पुलिस ने चौकाने वाला खुलासा किया है। महिला की हत्या उसके ही पति ने की थी। आरोपी पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर पूछताछ की तो चौकाने वाले खुलासे हुए। हत्यारे पति ने बताया कि उसकी पत्नी का गांव के रहने वाले युवक से अवैध संबंध थे।

कई बार आपत्तिजनक स्थिति मे पत्नी को देखा था। कई बार पत्नी को समझाया लेकिन वह नही मानी। बदनामी को लेकर ही पत्नी को लोहे के तार से गला घोंटकर हत्या कर लाश को नदी मे फेंक दिया था। फिलहाल पुलिस ने हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये है मामला

घटना थाना जलालाबाद तिकोला गांव की है। यहां के रहने वाले मनोज अपनी पत्नी सीता और तीन बेटो के साथ रहते है। तीन दिन पहले सीता का शव बहगुल नदी मे मिला था। उसके गले पर तार के निशान मिले थे। लेकिन मृतक पत्नी की ओर से थाने पर कोई लिखित शिकायत नही की गई थी। उसके बाद महिला के भाई की तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो चोकाने वाले खुलासे हुए। जांच मे पता चला कि महिला के अवैध संबंध थे। जिसकी जानकारी उसके पति मनोज को थी।

इसी जांच के आधार पर पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत मे लिया और उससे गहनता से पूछताछ की तो हत्या की गुत्थी सुलझ गई। हत्यारे पति ने बताया कि मेरी पत्नी के गांव के रहने वाले युवक से अवैध संबंध बन गए थे। जबकि हमारे बङे बङे बच्चे है। लेकिन पत्नी को इसका ख्याल नही था। कई बार पत्नी को उसके प्रेमी के साथ आपत्तिजनक स्थिति मे पकड चुके थे। और कई बार पत्नी को समझाया था।

लेकिन वह मानने को राजी नही थी। इसलिए उसने पत्नी की तार से गला घोंटकर हत्या कर लाश को नदी मे फेंक दिया था। उसके बाद खुद पर शक न हो इसके लिए उसने पङोस के घर मे आग लगा दी और खुद उस आग को बुझाने चला गया था। फिलहाल पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

इंस्पेक्टर हरेंद्र सिंह ने बताया कि तीन दिन पहले महिला की लाश मिली थी। जांच मे अवैध संबंध सामने आए थे। जिसमे हत्यारा उसका पति निकला था। हत्यारे पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

ये भी पढ़ें...US की नौकरी छोड़ गायों में तलाशा रोजगार, बने शाहजहांपुर के सबसे बड़े दुग्ध उत्पादक

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story