Eid 2022: ईद को लेकर बढ़ी बाज़ारों में रौनक़, बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं ख़रीदारी

Eid 2022: ईद को लेकर लखनऊ वासी काफ़ी उत्साहित हैं। जिसके चलते पुराने लखनऊ की बाज़ार (Lucknow Market) गुलज़ार हो गयी है।

Ashutosh Tripathi
Report Ashutosh TripathiPublished By Shreya
Published on: 27 April 2022 2:58 PM GMT
Eid 2022: ईद को लेकर बढ़ी बाज़ारों में रौनक़, बड़ी संख्या में लोग कर रहे हैं ख़रीदारी
X

ईद के लिए शॉपिंग करती महिलाएं (फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक) 

Eid al-Adha 2022: देशभर में ईद की खरीदारी (Eid Shopping) परवान पर है। नवाबों की नगरी लखनऊ (Lucknow) भी ईद को लेकर ख़रीदारी को लेकर पीछे नहीं है। ईद को लेकर लखनऊ वासी काफ़ी उत्साहित हैं। जिसके चलते पुराने लखनऊ की बाज़ार (Lucknow Market) गुलज़ार हो गयी है।

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

बड़ी संख्या में लोग में यहां ख़रीदारी करने के लिए आ रहे हैं। पूरा दिन रोज़ा रखने के बाद इफ़्तारी करने के बाद लोग बाज़ारों में ख़रीदारी करने के लिए आ रहे हैं। देर रात तक लोग अपना ज़रूरत का सामान ख़रीद रहे हैं।

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

बाज़ारों में मुख्य रूप से बच्चों और महिलाओं की भीड़ देखी जा रही है। महिलाएँ विशेष तौर से कपड़ों की ख़रीदारी कर रही हैं। बाज़ार में सबसे ज़्यादा गहनों और चूड़ियों की ख़रीदारी हो रही है।

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

दुकानदार भी ग्राहकों की पसंद को ध्यान में रखकर फैशन से जुड़े डिजाइनर कपड़ों का स्टॉक में रख रहे है। दुकानों में ग्राहकों की फरमाइश पर अलग-अलग रंगों और डिजाइन के कई ड्रेस उपलब्ध हैं।

(फोटो- आशुतोष त्रिपाठी, न्यूजट्रैक)

बढ़ी सेवइयों की खरीददारी

ईद के मद्देनजर, बाज़ारों में सेवइयों की खरीददारी बढ़ गई है। लखनऊ और मेरठ के साथ ही, बनारस की सेवइयों ने बाजार में जोर पकड़ रखा है। सेवइयों के दाम 80-100 रुपये किलो के बीच हैं। वहीं, यहियागंज में दुकान लगा रहे नईम बताते हैं कि इस बार मोटी सेवइयों की मांग ज्यादा है। लोग इसे ही खरीद के लेकर जा रहे हैं। जो कि 80 से ₹100 की किलो के बीच आसानी से बेची जा रही है। उन्होंने बनारस और लखनऊ की सेवइयों के बीच फर्क बताते हुए बताया कि बनारसी सेवई थोड़ी-सी पतली होती है, जबकि लखनऊ में मोटी व पतली दोनों तरह की सेवइयां बनती हैं।

दोस्तों देश और दुनिया की खबरों को तेजी से जानने के लिए बने रहें न्यूजट्रैक के साथ। हमें फेसबुक पर फॉलो करने के लिए @newstrack और ट्विटर पर फॉलो करने के लिए @newstrackmedia पर क्लिक करें।

Shreya

Shreya

Next Story