×

सुल्तानपुर: गाय को बचाने के लिए मुस्लिम युवकों ने गहरे कुएं में लगा दी छलांग...

जानकारी के अनुसार रविवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के खनोहा,पारा बाजार में एक गाय कुएं में गिर गई। इसके बाद बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ कुएं के पास जमा होने लगी। लोग गाय को किसी सूरत बाहर निकालने का उपाय सोचने लगे। तभी कुछ मुस्लिम युवक उसे बचाने के लिए आगे आए।

Aditya Mishra
Published on: 24 March 2019 8:05 AM GMT
सुल्तानपुर: गाय को बचाने के लिए मुस्लिम युवकों ने गहरे कुएं में लगा दी छलांग...
X

सुल्तानपुर: सूबे का निजाम बदलने के बाद यूपी में गाय सियासत का मुद्दा बन गई है। जिस पर कभी-कभी आदमी की जान तक ले ली जा रही। लेकिन जब इन बेजुबान जानवर की जान पर बन जाती है तो इसके नाम से राजनीतिक लाभ लेने वाले दूर-दूर तक दिखाई नहीं देते। ऐसा ही मामला जिले के बल्दीराय थाना क्षेत्र के अंदर प्रकाश में आया है। जहां कुछ मुस्लिम युवकों ने गंगा-जमुनी तहज़ीब की मिसाल क़ायम करते हुए गहरे कुएं में गिरी गाय को जाकर बाहर निकाला।

जानकारी के अनुसार रविवार को बल्दीराय थाना क्षेत्र के खनोहा,पारा बाजार में एक शोर सा उठा कि गांव में पुराने अंधे कुएं में एक गाय गिर गई है। इसके बाद बड़ी तादाद में लोगों की भीड़ कुएं के पास जमा होने लगी। लोग गाय को किसी सूरत बाहर निकालने का उपाय सोचने लगे। तभी कुछ मुस्लिम युवक आगे आए। गंगा-जमुनी तहजीब को जीवंत करते हुए अंधे कुएं में गिरी गाय की बचाई जान बचाने के लिए मुस्लिम युवा कुएं में कूद गए।

मौके पर मौजूद सिपाहियों ने भी युवाओं के साथ हाथ मिलाया और फिर रस्से डालकर कुएं में उतरे मुस्लिम युवक ने रस्सी के सहारे घंटों मशक्कत के बाद उसे बाहर निकाला। गाय की जान बचाने में जान हथेली पर रखकर कुएं में उतरने वाले जहीर अहमद की गांव में चर्चा हो रही है। वही गाय को सकुशल बाहर निकालने में स्थानीय थाने की पुलिस कर्मी के साथ बीडीसी जुनैद अहमद, अय्याज खान, बेचू हाशमी, मोनू, वसीम,चुन्ने सहित कई ग्रामीण भी सहयोग में लगे रहे।

ये भी पढ़ें...सुल्तानपुर: प्रेमी ने कर दी प्रेमिका की नृशंस हत्या, पुलिस कर रही जांच

Aditya Mishra

Aditya Mishra

Next Story