×

Muzaffarnagar News: लोकदल का धरना प्रदर्शन, बोले याचना नहीं अब रण होगा

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसको लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में भी जिला कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने 1 दिन का सांकेतिक धरना देकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

Amit Kaliyan
Published on: 7 Feb 2023 4:34 PM GMT
Muzaffarnagar Lokdal sit in demonstration
X

Muzaffarnagar Lokdal sit in demonstration

Muzzafarnagr News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में स्थित जिला कलेक्ट्रेट पर मंगलवार को राष्ट्रीय लोक दल ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर सांकेतिक धरना दिया। जिसमें बैनर के माध्यम से यह मैसेज दिया गया कि, याचना अब ना करेंगे अब तो रण होगा।

पूरा मामला

दरअसल आपको बता दें कि आज उत्तर प्रदेश के सभी जनपदों में राष्ट्रीय लोक दल द्वारा जिला कलेक्ट्रेट पर धरना प्रदर्शन किया गया था। जिसको लेकर जनपद मुजफ्फरनगर में भी जिला कलेक्ट्रेट पर राष्ट्रीय लोक दल के कार्यकर्ताओं ने 1 दिन का सांकेतिक धरना देकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया।

धरने के दौरान राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चंदन सिंह चौहान ने कहा कि आज राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयंत चौधरी के आह्वान पर 1 दिन के सांकेतिक धरने का हर जनपद की जिला कलेक्ट्रेट पर आयोजन किया गया था। इस धरने के माध्यम से राष्ट्रीय लोक दल द्वारा सरकार से मांग की गई है कि किसानों के गन्ने का मूल्य बढ़ाया जाए, बिजली की समस्या से किसानों को निदान दिलाया जाए और बेरोजगारी को उत्तर प्रदेश से खत्म की जाए।

चंदन सिंह चौहान की मानें तो आज का यह सांकेतिक धरना था अगर सरकार गन्ने का मूल्य घोषित कर देती है तो बहुत अच्छा है वरना यह संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

एक महीने से चल रहा किसान संदेश अभियान

राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय युवा अध्यक्ष चन्दन सिंह चौहान की माने तो किसान संदेश अभियान जयंत चौधरी के निर्देशन में पिछले डेढ़ दो महीने से चल रहा था। किसान अपनी जायज मांग को लेकर धरने पर है। टाइम पर गन्ना मूल्य घोषित ना करना, सरासर अन्याय है। इसके खिलाफ किसान आक्रोशित है। उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के कलेक्ट्रेट में सांकेतिक धरना दिया जा रहा है।

उन्होंने कहा अपनी मांग उत्तर प्रदेश सरकार तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं लोकतांत्रिक व्यवस्था में ज्ञापन देना धरना देना यह हमारे अधिकार है। हमें यह बताया जाए कि गन्ना मूल्य कब तक घोषित होगा। गन्ना भुगतान कब तक होगा। आवारा पशुओं की समस्या का समाधान कब तक मिलेगा। बिजली मीटर की समस्याओं से हमें कैसे निराकरण मिलेगा।

उन्होंने कहा, राहुल गांधी ने क्या कहा है, नहीं जानते हैं लेकिन हम सिर्फ इतना जानते हैं कि उत्तर प्रदेश के अंदर बेरोजगारी है। जिन वादों को कर सरकार आयी थी आज उन्हें पूरा नहीं कर रही है। सरकार गन्ना मूल्य घोषित कर दे तो बहुत अच्छा वरना यह संघर्ष जारी रहेगा।

Anant kumar shukla

Anant kumar shukla

Content Writer

अनंत कुमार शुक्ल - मूल रूप से जौनपुर से हूं। लेकिन विगत 20 सालों से लखनऊ में रह रहा हूं। BBAU से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) की पढ़ाई। UNI (यूनिवार्ता) से शुरू हुआ सफर शुरू हुआ। राजनीति, शिक्षा, हेल्थ व समसामयिक घटनाओं से संबंधित ख़बरों में बेहद रुचि। लखनऊ में न्यूज़ एजेंसी, टीवी और पोर्टल में रिपोर्टिंग और डेस्क अनुभव है। प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर काम किया। रिपोर्टिंग और नई चीजों को जानना और उजागर करने का शौक।

Next Story