×

Muzaffarnagar News: शोले के वीरू की तरह ये शख्स टॉवर पर चढ़ा, वजह सुनते ही सब हुए हक्का-बक्का

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर के बुढ़ाना कस्बे में गुरुवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया। एक अज्ञात शख्स इलाके में मौजूद मोबाइल के टावर पर चढ़ कर बैठ गया।

Amit Kaliyan
Reporter Amit KaliyanPublished By Vidushi Mishra
Published on: 18 Jun 2021 8:01 AM GMT
There was a stir in Budhana town of Muzaffarnagar in Uttar Pradesh late on Thursday evening.
X

टॉवर पर चढ़ा युवक (फोटो- सोशल मीडिया)

Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर वाकई हैरान कर देने वाला वाकया सामने आया है। यहां के बुढ़ाना कस्बे में गुरुवार की देर शाम उस समय हड़कंप मच गया। एक अज्ञात शख्स इलाके में मौजूद मोबाइल के टावर पर चढ़ कर बैठ गया। ये शोले फिल्म के वीरू तरह ही टॉवर पर जाकर बैठ गया। लेकिन वीरू का टंकी पर बैठने का कारण बसंती से शादी करने की जिद थी। पर इस शख्स की टावर पर चढ़ने का कारण जब लोगों ने सुना तो हक्का-बक्का रह गए।

बुढ़ाना कस्बे की सब्जी मंडी में स्थित 150 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर एक अज्ञात व्यक्ति चढ़कर चोटी पर बैठ गया। जब लोगों ने ये देखा तो हड़कंप मच गया। फिर इसकी सूचना तुरंत पुलिस प्रशासन को दी गई। जल्दी-जल्दी पुलिस वहां पहुंची। जिसके बाद शख्स को नीचे उतारने की कोशिश की। लेकिन वह शख्स अपनी हठ के आगे आने का नाम ही नहीं ले रहा थाय़

बताया ये कारण

लगभग 6 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक को टावर से नीचे उतारा गया। जिसके बाद पता चला कि टावर पर चढ़े युवक का नाम मोईन अली था। जो बुढ़ाना क्षेत्र के परासौली गांव का निवासी है।

बहरहाल टावर से नीचे उतरने के बाद मोईन अली ने चौका देने वाली बात कह कर सबको हैरान कर दिया। टावर पर चढ़े युवक का कहना था, नीचे गर्मी लग रही थी, जिसके चलते वह टावर के ऊपर चोटी पर जाकर बैठ गया था।

इस मामले में बुढ़ाना उपजिलाधिकारी अजय कुमार का कहना है, युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना मिली थी, जिसे दो युवकों द्वारा नीचे उतार लिया गया है, टावर पर चढ़े युवक ने बताया कि उसे गर्मी लगी थी, जिस कारण वह ऊपर चढ़कर बैठ गया था।

शख्स के नीचे उतरने के बाद टावर के आस-पास लगी लोगों की भीड़ कम हुई। लेकिन शख्स का कारण सुनकर सभी हैरानी से परेशान हो गए।

Vidushi Mishra

Vidushi Mishra

Next Story