×

Muzaffarnagar: खतौली विधानसभा उपचुनाव में दबंग मदन भैया बने सपा-आरएलडी गठबंधन के प्रत्याशी

Muzaffarnagar: खतौली विधानसभा सीट पर सपा-आरएलडी गठबंधन ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। दबंग मदन भैया खतौली विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगे

Amit Kaliyan
Published on: 14 Nov 2022 1:08 AM GMT
Muzaffarnagar News
X

सपा-आरएलडी गठबंधन ने प्रत्याशी दबंग मदन भैया 

Muzaffarnagar: खतौली विधानसभा सीट पर सपा-आरएलडी गठबंधन ने प्रत्याशी घोषित कर दिया है। आरएलडी की तरफ से मदन भैया खतौली विधानसभा का उपचुनाव लड़ेंगे। दबंग छवि के मदन भैया खतौली विधानसभा उप चुनाव में राष्ट्रीय लोकदल के प्रत्याशी होंगे। मदन भैया को प्रत्याशी घोषित करने की जानकारी राष्ट्रीय लोकदल ने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से दी है। राष्ट्रीय लोकदल ने विधानसभा क्षेत्र खतौली, उपचुनाव - 2022 के लिए मदन भैया को प्रत्याशी घोषित किया है।

विधानसभा चुनाव 2022 में लोनी विधानसभा सीट से बनाया था प्रत्याशी

इससे पहले मदन भैया को राष्ट्रीय लोकदल ने 62 वर्षीय मदन भैया को विधानसभा चुनाव 2022 में गाजियाबाद की लोनी विधानसभा सीट से सपा-रालोद गठबंधन से प्रत्याशी बनाया था। दबंग छवि के मदन भैया 12वीं तक शिक्षित हैं। इनके खिलाफ पांच आपराधिक मामले दर्ज हैं।

अगर किसी के हित में मैं दबंग हूं तो मेरे लिए यह बुरा नहीं है:मदन भैया

मदन भैया का कहना है कि अगर किसी के हित में मैं दबंग हूं तो मेरे लिए यह बुरा नहीं है। दबंग और बाहुबली छवि वाले मदन भैया को प्रत्याशी बनाने का संकेत जयंत चौधरी ने बीते दिनों अपने बागपत के दौरे में दे दिया था। खतौली विधानसभा सीट पर पांच दिसंबर को उपचुनाव के लिए मतदान होगा। यहां पर भी भाजपा तथा राष्ट्रीय लोकदल में सीधा मुकाबला होगा।

बसपा और कांग्रेस उप चुनाव में नहीं उतार रहे प्रत्याशी

बसपा और कांग्रेस उप चुनाव में प्रत्याशी नहीं उतार रहे हैं, जबकि समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल के बीच में गठबंधन हो गया है। मदन भैया गुर्जर बिरादरी से आते हैं। इस सीट पर उपचुनाव को लेकर जयंत चौधरी भी चुनाव प्रचार में लग गए हैं।

Deepak Kumar

Deepak Kumar

Next Story