×

Muzaffarnagar: अजय राय ने मायावती के गठबंधन में शामिल होने को लेकर किया बड़ा खुलासा

Muzaffarnagar: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा सहारनपुर से चलकर मुज़फ्फरनगर के पुरकाजी पहुंची। जहां सैकड़ों समर्थकों के साथ यूपी जोड़ो यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

Amit Kaliyan
Published on: 22 Dec 2023 10:05 AM GMT
Muzaffarnagar news
X

अजय राय ने मायावती के गठबंधन में शामिल होने को लेकर किया बड़ा खुलासा

Muzaffarnagar: कांग्रेस की उत्तर प्रदेश जोड़ो यात्रा सहारनपुर से चलकर मुज़फ्फरनगर के पुरकाजी पहुंची। जहां वरिष्ठ कांग्रेस नेता मियां कमरुज्जमा और मियां मुनीर सईद ने सैकड़ों समर्थकों के साथ यूपी जोड़ो यात्रा का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कांग्रेस यात्रा के दौरान पुरकाजी पहुंचे कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने लोकसभा चुनाव को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि बसपा प्रमुख मायावती को भी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन में आना चाहिए। बता दें कि देर रात सहारनपुर से चल कर मुजफ्फरनगर के पुरकाजी पहुंची कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा का पुरकाजी क्षेत्र में कांग्रेस समर्थको ने बड़े हर्ष उल्लास के स्वागत किया।

इस अवसर पर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने कहा कि भाजपा को सत्ता से बेदखल करने के लिए यात्रा शुरू की गई है। भाजपा ने जो नफरत का माहौल पैदा किया है, उसे खत्म करना है। मौजूदा सरकार किसान और नौजवानों को उनका हक देने में नाकामयाब रही है। अजय राय ने कहा कि देश को बचाने का समय आ गया है। हम उत्तर प्रदेश में हिन्दू और मुस्लिम के भाईचारे को जोड़ने निकले हैं। जनता हमारे साथ है। हम रुकने वाले नहीं हैं। बसपा प्रमुख मायावती को भी मजबूती के साथ इंडिया गठबंधन में आना चाहिए। एक तरफ बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा दिया जा रहा है और दूसरी तरफ भाजपा से टिकट पाकर बच्चियों के साथ बलात्कार करने वाले भी विधायक बन रहे हैं। लोकसभा चुनाव में जनता हमारे साथ है। मजबूती से चुनाव लड़ा जाएगा और इंडिया गठबंधन इस बार भाजपा को हराने का काम करेगा।

अजय राय ने कहा कि आज इस सरकार से सबसे ज्यादा परेशान किसान, मजदूर और नौजवान है। पहले 20 रूपये प्रति कुंतल दाम गन्ने का बढ़ता रहता था लेकिन बीजेपी सरकार ने अभी तक गन्ने का दाम नहीं बढ़ाया है। कांग्रेस सरकार प्रतिवर्ष 20 रूपये कुंतल गन्ने का दाम बढाती थी। किसानों के बिजली बिल बढ़ाये जा रहे है। राम मंदिर निर्माण का इन्होंने मुद्दा बनाया था लेकिन अब बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है क्योंकि राम मंदिर निर्माण भी सर्वोच्च न्यायालय के आदेश पर हो रहा है। मध्य प्रदेश ,राजस्थान और छत्तीसगढ़ में भाजपा ने लोगो से झूठे वादे कर के सरकार बनाई। ये लोग लोकसभा के अंदर बुलडोजर चला रहे है। कांग्रेस की यूपी जोड़ो यात्रा शुक्रवार को पुरकाजी कसबे की विभिन्न गलियों से गुजरेगी। इसके बाद यात्रा को बिजनौर के लिए रवाना किया जाएगा।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story