TRENDING TAGS :
शादी की रस्मों के लिए पार्लर में तैयार हो रही थी दुल्हन, तभी हुआ कुछ ऐसा दूल्हा रह गया सन्न
Muzaffarnagar News: शांतिनगर में रहने वाले डॉक्टर भारत भूषण के बेटे विजय भूषण का विवाह झांसी के आचार्य अविनाश की बेटी डॉ. सुषमा शर्मा के साथ तय किया गया था।
muzaffarnagar news
Muzaffarnagar News: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जनपद में एक परिवार में उस समय मातम फैल गया। जब शादी की रस्मों से कुछ घंटे पहले ही दुल्हन की मौत हो गयी। भोपा रोड स्थित एक बैंक्वेट हाल में लड़की पक्ष के लोग सगाई के बाद विवाह की तैयारियों में जुटे हुए थे। तभी ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गयी दुल्हन की अचानक तबीयत बिगड़ गयी।
जिसके बाद उसे एक निजी चिकित्सालय ले जाया गया। जहां हालत नाजुक होने पर परिजन युवती को मेरठ ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गयी। दुल्हन की मौत होने के बाद घराती-बराती सभी सन्न रहे गये। बताया जा रहा है कि दुल्हन की हार्ट अटैक के चलते मौत हुई है। उल्लेखनीय है कि बीते दिनों मध्य प्रदेष में भी ऐसी ही एक घटना सामने आयी थी। जहां घोड़ी पर सवार दूल्हे की अचानक रस्मों के बीच ही मौत हो गयी थी।
ब्यूटी पार्लर तैयार होने गई थी दुल्हन
मिली जानकारी के अनुसार नई मंडी थाना क्षेत्र के शांतिनगर में रहने वाले डॉक्टर भारत भूषण के बेटे विजय भूषण का विवाह झांसी के आचार्य अविनाश की बेटी डॉ. सुषमा शर्मा के साथ तय किया गया था। सुषमा लखनऊ में एक अस्पताल में डॉक्टर थी। विवाह बीते मंगलवार को नाथ फॉर्म के एक बैंक्वेट हाल में होनी थी। शादी के लिए दुल्हन और उसका परिवार मुजफ्फरनगर आया हुआ था।
दोपहर में सगाई समारोह का आयोजन किया गया और शाम के समय विवाह की रस्में होनी थी। दुल्हन सुषमा मेकअप के लिए मंडी क्षेत्र के एक ब्यूटी पार्लर में तैयार होने के लिए गई थी। मेकअप के दौरान ही अचानक सुषमा को घबराहट होने लगी और फिर वह जमीन पर गश खाकर गिर गई।
दुल्हन के बेहोश होने की जानकारी मिलते ही परिजनों में हंगामा मच गया। परिजन तुरंत दुल्हन को एक चिकित्सालय ले गये। जहां चिकित्सकों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया। परिजन सुषमा को मेरठ लेकर जा रहे थे। तभी रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। डॉक्टरों के मुताबिक सुषमा की मौत का हार्ट अटैक के चलते हुई है।
परिवार में छाया मातम
दुल्हन की इस मौत के बाद वर और वधू पक्ष के लोग सदमे में आ गए। शादी की खुशियां एकाएक मातम में तब्दील हो गयी। अचानक से दुल्हन की मौत पर किसी को भी यकीन नहीं हो रहा था। दूल्हा भी दुल्हनिया को खोने पर गमगीन था।