खाटू श्याम की निशान यात्रा में थिरके मंत्री कपिल देव अग्रवाल, बोले- यह तो भक्ति भाव है,...राजनीति नहीं

Dev Uthani Ekadashi 2023: मंत्री ने आगे कहा, 'यह तो स्वाभाविक प्रक्रिया है। जब उत्सव होता है और संगीत बजता है सब लोग नृत्य करते हैं। मन प्रभु के चरणों में होता है। यह तो एक भक्ति भाव है। इसका राजनीति से ऐसा कोई संबंध नहीं है।'

Amit Kaliyan
Published on: 23 Nov 2023 4:42 PM GMT
X

खाटू श्याम की निशान यात्रा में थिरके मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Social Media)

Muzaffarnagar News: देवउठनी एकादशी पर गुरुवार (23 नवंबर) को मुजफ्फरनगर में खाटू श्याम की निशान यात्रा निकाली गई। ये यात्रा नगर के शिव चौक से चलकर गणपति धाम मंदिर में जाकर समाप्त हुई। इस यात्रा में उत्तर प्रदेश सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल (Kapil Dev Agarwal) ने भी हिस्सा लिया। यात्रा के दौरान खाटू श्याम के गीतों पर अन्य भक्तों के साथ मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने जमकर डांस किया। उनका थिरकना नगर में चर्चा का विषय बना रहा।

बता दें, नई मंडी क्षेत्र स्थित गणपति धाम मंदिर में खाटू श्याम महोत्सव चल रहा है। आज नगर में खाटू श्याम जी की निशान यात्रा का आयोजन किया गया था। यात्रा शिव चौक से गणपति धाम तक धूमधाम से निकली। इस यात्रा में योगी सरकार के मंत्री स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने भी हिस्सा लिया। अन्य भक्तों के साथ खाटू श्याम जी के गीतों पर जमकर थिरके।

कपिल देव अग्रवाल- आज बहुत पवित्र दिन है

जानकारी देते हुए स्वतंत्र प्रभार राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने बताया, 'आज बहुत पवित्र दिन है। देव उठनी एकादशी (Dev Uthani Ekadashi 2023) है। आज भगवान कृष्ण व खाटू श्याम जी का आवृत्ति दिन है। ऐसा माना जाता है, इसी को लेकर पूरे देश व खासतौर से उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में खाटू श्याम जी की निशान यात्रा निकाली। आरती का उत्सव लगातार चल रहा है। साथ ही, पैदल रथ यात्रा निकाली गई।शृंगार और फिर मेहंदी का कार्यक्रम हुआ।'

'खाटू श्याम प्रेमियों को बधाई'

कपिल देव अग्रवाल ने कहा, 'खाटू श्याम की निशान यात्रा में लोगों का उत्साह दिखा। उत्सव सा माहौल नजर आया। इस प्रकार के लगातार कार्यक्रम मुजफ्फरनगर में हो रहे हैं। आज शिव मूर्ति से लेकर गणपति धाम तक निशान यात्रा निकली। यात्रा में मैं भी शामिल हुआ। उन्हें भी एक भक्त के रूप में नगरवासियों के साथ सहभागी होने का मौका मिला। यह सौभाग्य का मौका रहा। हजारों लोगों में माताएं, बहनें, बेटियां और बच्चे सभी लोगों ने प्रोत्साहन के साथ कार्य किया। मैं सभी खाटू श्याम प्रेमियों को बधाई और शुभकामनाएं देता हूं।'

नृत्य पर बोले मंत्री- यह तो स्वाभाविक प्रक्रिया है

मंत्री ने आगे कहा, यह तो स्वाभाविक प्रक्रिया है। जब उत्सव होता है और संगीत बजता है सब लोग नृत्य करते हैं। व्यक्ति आनंद विभोर हो जाता है। मन प्रभु के चरणों में होता है। स्वयं ही कुछ ना कुछ हो जाता है। यह तो एक भक्ति भाव है। इसका राजनीति से ऐसा कोई संबंध नहीं है।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story