×

Muzaffarnagar: प्राण प्रतिष्ठा के बाद जिले में राम लहर, कॉलोनी का रखा नाम...'अयोध्या धाम'

Muzaffarnagar News: कॉलोनीवासी विपिन कुमार सहरावत ने बताया कि, 'यह नाम इसलिए रखा है क्योंकि इतने सालों में अयोध्या धाम में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। हमारी कॉलोनी का पहले कोई नाम नहीं था।

Amit Kaliyan
Published on: 24 Jan 2024 12:01 PM GMT
Muzaffarnagar News
X

कॉलोनी का नाम 'अयोध्या धाम' (Social Media)

Muzaffarnagar News: अयोध्या राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद परिवर्तन का दौर शुरू हो गया है। श्री राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम भक्तों ने पश्चिमी यूपी के मुजफ्फरनगर जिले में एक कॉलोनी का नाम बदल दिया है। नगर स्थित एक कॉलोनी का नाम अब 'अयोध्या धाम' रखा गया है।

पहले नहीं था नाम, अब रखा 'अयोध्या धाम'

दरअसल, 22 जनवरी को सिविल लाइन थाना क्षेत्र के सरकुलर रोड स्थित एक कॉलोनी का नाम वहां रहने वाले लोगों की सहमति से 'अयोध्या धाम' रखा गया है। जानकारी के मुताबिक, इस दिन कॉलोनी वासियों के द्वारा फीता काटकर राम उत्सव मनाया गया। इसी क्रम में कॉलोनी का नया नामकरण भी किया गया। बताया जा रहा है कि, इस कॉलोनी का अब से पहले कोई नाम नहीं था। इसलिए प्राण प्रतिष्ठा के दिन सभी कॉलोनी वासियों ने अपनी कॉलोनी का नाम 'अयोध्या धाम' रखा।

फीता काटकर मनाई ख़ुशी

इस बात की जानकारी देते हुए कॉलोनीवासी विपिन कुमार सहरावत ने बताया कि, 'यह नाम इसलिए रखा है क्योंकि इतने सालों में अयोध्या धाम में राम जी की प्राण प्रतिष्ठा हुई है। हमारी कॉलोनी का पहले कोई नाम नहीं था। कोई रिशु बिहार बोलता था, तो कोई हर्ष विहार। अब, बाकायदा सबकी सहमति से फीता काटकर नाम लिखकर अयोध्या धाम कॉलोनी रखा है। यह हमने 22 जनवरी को उसी दिन रखा है, जिस दिन प्राण प्रतिष्ठा हुई। यह दो-चार दिन पहले ही सोच-विचार कर किया गया है।'

अयोध्या धाम रखने पर बनी सहमति

कॉलोनी वासियों ने बताया, 'सबकी सहमति से नाम छांटे गए थे। फिर, कॉलोनी का नाम अयोध्या धाम रखने पर सहमति बनी। यहां तकरीबन 17-18 परिवार रह रहे हैं। शेष कई प्लॉट पड़े हैं। लेकिन, इस नाम पर सभी ने सहमति जताई। बाकायदा फंक्शन हुआ। अच्छा माहौल रहा। सभी खुश हैं। मैं नहीं मानता कि, यूपी में किसी कॉलोनी का ऐसा नाम होगा।'

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story