TRENDING TAGS :

Aaj Ka Rashifal

लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे 'ढोलक प्रत्याशी', प्रचार के अनोखे तरीके से कर रहे आकर्षित...ये है दिली ख्वाहिश

Lok Sabha Elections 2024: सुभाष चंद भारती की इच्छा है कि, भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट दे तो मन की मुराद पूरी हो जाए। वो मुज़फ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर समाज और राजनीति में फैली कुरूतियो को दूर करना चाहते हैं।

Amit Kaliyan
Published on: 12 Dec 2023 3:18 PM GMT
X

ढोलक वाले प्रत्याशी सुभाष चन्द भारती (Social Media)

Muzaffarnagar News: लोकसभा चुनाव 2024 में भले ही अभी समय शेष है, लेकिन निर्दलीय प्रत्याशी ना सिर्फ चुनावी मैदान में उतरने के लिए कमर कस चुके हैं, बल्कि लोगों के ध्यान आकर्षण के लिए तरह-तरह प्रयोजन कर रहे हैं। जिले के एक ऐसे ही प्रत्याशी ने अपने अनोखे अंदाज में लोकसभा चुनाव का प्रचार-प्रसार अभी से शुरू कर दिया है।

हाथों में ढोलक बजाते हुए इस प्रत्याशी ने गांव-गांव और शहर-शहर मतदाताओं का समर्थन पाने का अनोखा तरीका निकाला है। इसी वजह से ये 'ढोलक प्रत्याशी' के नाम से जाने जाने लगे हैं। इन दिनों ढोलक प्रत्याशी मुज़फ्फरनगर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

ढोलक प्रत्याशी के नाम से पॉपुलर, बीजेपी से टिकट की चाहत

बता दें कि, मुज़फ्फरनगर में लोकसभा चुनाव 2024 से पहले ढोलक बजाकर मतदाताओं से समर्थन जुटाने में लगे इस व्यक्ति का नाम सुभाष चन्द भारती है। ये जिले के जानसठ क्षेत्र के रहने वाले हैं। सुभाष चन्द भारती ने गांव-गांव और मुज़फ्फरनगर शहर में अभी से लोकसभा चुनाव में अपने पक्ष में मतदाताओं का समर्थन जुटाने का अनोखा तरीका निकाला है। भारती वैसे निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में अपना चुनाव प्रचार कर रहे हैं। लेकिन वो चाहते हैं कि, भारतीय जनता पार्टी उन्हें मुज़फ्फरनगर से लोकसभा चुनाव में अपना प्रत्याशी बनाये।

चुनाव लड़ने का ये है मकसद

सुभाष चंद भारती बताते हैं वो परमात्मा, प्रकाश, प्रकृति और मानवता की रक्षा के लिए चुनावी मैदान में उतरे हैं। सुभाष चंद भारती की मानें तो वो भारतीय संस्कृति को बचाने के लिए चुनाव लड़ रहे हैं। 57 वर्षीय सुभाष चन्द वाल्मीकि समाज से आते हैं। उनकी इच्छा है कि, भारतीय जनता पार्टी उन्हें टिकट दे तो मन की मुराद पूरी हो जाए। वो मुज़फ्फरनगर लोकसभा क्षेत्र से चुनाव लड़कर समाज और राजनीति में फैली कुरूतियो को दूर करना चाहते हैं।

मोदी के 'जबरा फैन' हैं सुभाष चंद भारती

साथ ही, भारत में यग चंडी और विष्णु महा यज्ञ कराकर अध्यात्म के रास्ते से दूषित परिवेश को शुद्ध करना चाहते हैं। उनका कहना है कि आज देश में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में भारतीय जनता पार्टी से बड़ी कोई राजनैतिक पार्टी नहीं है। हमारे प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी से बड़ी कोई सख्सियत नहीं है। क्योंकि, नरेंद्र मोदी जी के नेत्रृत्व में धारा 370 हटी ,अयोध्या में श्रीराम का मंदिर बना, देश में अपराध और भ्रष्टाचार पर लगाम लगी। जल्द ही जनसंख्या नियंत्रण कानून भी लागू हो जायेगा। सुभाष चंद भारती कहते हैं, भारत विश्व गुरु बन जायेगा। भारती हाथों में ढोलक लिए प्रतिदिन 25 किलोमीटर की पैदल यात्रा कर अपना चुनाव-प्रचार कर रहे हैं।

aman

aman

Content Writer

अमन कुमार - बिहार से हूं। दिल्ली में पत्रकारिता की पढ़ाई और आकशवाणी से शुरू हुआ सफर जारी है। राजनीति, अर्थव्यवस्था और कोर्ट की ख़बरों में बेहद रुचि। दिल्ली के रास्ते लखनऊ में कदम आज भी बढ़ रहे। बिहार, यूपी, दिल्ली, हरियाणा सहित कई राज्यों के लिए डेस्क का अनुभव। प्रिंट, रेडियो, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया चारों प्लेटफॉर्म पर काम। फिल्म और फीचर लेखन के साथ फोटोग्राफी का शौक।

Next Story