×

Muzaffarnagar: शिवपाल ने बसपा को ‘इंडिया’ गठबंधन में शामिल करने के लिए रखी ये शर्त, कही ये बात

Muzaffarnagar News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को जनपद में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

Amit Kaliyan
Published on: 17 Dec 2023 11:35 AM GMT
Muzaffarnagar news
X

मुजफ्फरनगर पहुंचे शिवपाल सिंह यादव (न्यूजट्रैक)

Muzaffarnagar News: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने रविवार को जनपद में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। इसके बाद मीडिया से बातचीत के दौरान गठबंधन में बसपा को साथ रखने के सवाल पर बड़ा बयान दिया है। शिवपाल यादव ने कहा है कि बहुत बार हम लोग कह चुके है कि बसपा पार्टी के नेता पहले भाजपा से खुद को खुद करें। इसके बाद इंडिया गठबंधन उन्हें अपने साथ रखने पर विचार करेगा। दूरियों को दूर करें।

साथ ही इंडिया गठबंधन में प्रधानमंत्री पद का चेहरे कौन रहेगा के सवाल को लेकर शिवपाल यादव ने कहा कि इंडिया गठबंधन के पास प्रधानमंत्री पद के लिए बहुत से चेहरे हैं। उन्हीं में से समय आने पर तय कर लिया जाएगा। शिवपाल यादव ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी को मजबूत करना है और आने वाले चुनाव में भारतीय जनता पार्टी को हराकर उसे उत्तर प्रदेश से बाहर करना है। इंडिया गठबंधन मजबूती के साथ मिलकर भारतीय जनता पार्टी को देश से हटाने का काम करेगा। इंडिया गठबंधन 2024 में होने वाले आम चुनावों के लिए ही बनाया गया है।

उन्होंने कहा कि बसपा नेता को भाजपा से दूरियां करनी होगी। उन्होंने तीन राज्यों में भाजपा की जीत पर कहा कि वह जनता के फैसले का पूरी तरह से समर्थन करते हैं। लेकिन 2024 में इंडिया गठबंधन भारतीय जनता पार्टी को हटाने का काम करेगा। शिवपाल सिंह ने कहा कि वह भाजपा को हराकर यूपी और देश की सत्ता से हटाने के लिए कार्यकर्ताओं से मिल रहे हैं। उन्होंने आह्वान करते हुए कहा कि इंडिया गठबंधन मजबूती से लड़कर भाजपा को देश की सत्ता से हटाएं। इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी, नगर अध्यक्ष बाबी त्यागी और रालोद विधायक अनिल कुमार मौजूद रहे।

Shishumanjali kharwar

Shishumanjali kharwar

कंटेंट राइटर

मीडिया क्षेत्र में 12 साल से ज्यादा कार्य करने का अनुभव। इस दौरान विभिन्न अखबारों में उप संपादक और एक न्यूज पोर्टल में कंटेंट राइटर के पद पर कार्य किया। वर्तमान में प्रतिष्ठित न्यूज पोर्टल ‘न्यूजट्रैक’ में कंटेंट राइटर के पद पर कार्यरत हूं।

Next Story