×

Muzaffarnagar News: बाढ़ का जायजा लेने खुद पानी में उतरे मंत्री संजीव बालियान, मदद के लिए प्रशासन को दिए निर्देश

Muzaffarnagar News: मोदी के मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रविवार को बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। वो हवाई मार्ग, वाहन या नाव नहीं बल्कि खुद आधे कपड़े उतारकर पानी में उतरे और लोगों के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया।

Amit Kaliyan
Published on: 16 July 2023 10:33 AM GMT

Muzaffarnagar News: मोदी के मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने रविवार को बाढ़ ग्रस्त इलाकों का निरीक्षण किया। वो हवाई मार्ग, वाहन या नाव नहीं बल्कि खुद आधे कपड़े उतारकर पानी में उतरे और लोगों के साथ बाढ़ग्रस्त इलाकों का जायजा लिया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने बाढ़ ग्रस्त इलाके में हर संभव मदद के लिए प्रशासन को निर्देश दिया।

चरथावल क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों का किया निरीक्षण

केंद्रीय मंत्री ने बाढ़ की चपेट में आए चरथावल इलाके का जायजा लिया और किसानों को बाढ़ से हुए भारी नुकसान की आशंका व्यक्त की। उन्होंने नुकसान का आकलन किया और बाढ़ से पीड़ित ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। केंद्रीय मंत्री के साथ जिला प्रशासन के आला अधिकारी भी मौजूद थे।

Amit Kaliyan

Amit Kaliyan

Next Story