×

यूपी में नारी मिशन शक्ति फेज-3 की हुई शुरुआत, महिलाओं को किया गया सम्मानित

आज यूपी के कई जिलों में नारी शक्ति फेज-3 की शुरूआत की गई जिसमें कई जिलों से इस कार्यक्रम के मनाए जाने की खबरे आ रही है।

Network
Newstrack NetworkPublished By Deepak Raj
Published on: 21 Aug 2021 2:10 PM GMT
Women get felicitation by Nari shakti mission phase 3
X
नारी शक्ति कार्यक्रम के तहत सम्मानित महिलाएं

Jalaun News: यूपी में आज मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत की गई है जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया इसके तहत सभी जिलों में यह कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है जालौन में मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम को विकास भवन सभागार में आयोजित किया गया जहां महिलाओं को मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संवाद दिखाया गया इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।


प्रतिभागी को सम्मानित करते अतिथि


बता दें कि प्रदेश की महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने किया है। जालौन के मुख्यालय उरई में यह कार्यक्रम जिला पंचायत अध्यक्ष सदर विधायक व जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन की देखरेख में संपन्न किया गया कार्यक्रम में मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संवाद महिलाओं को दिखाया गया इसके बाद शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, पुलिसिंग, स्वरोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया इस मौके पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने बताया कि महिला सुरक्षा और उनके स्वाबलंबन के लिए सरकार मिशन शक्ति अभियान चला रही है इसके तहत आज तीसरे चरण की शुरुआत की गई है आज उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया है।


स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए दिया गया मंत्र

Mirzapur News: मिशन शक्ति अभियान फेज 3 के तहत विभिन्न क्षेत्रो में उत्कृष्ठ कार्य करने वाली 75 महिलाओं को किया गया सम्मानित, राजकीय इंटर कालेज महुवारिया में आयोजित कार्यक्रम में ऊर्जा राज्यमंत्री रमा शंकर पटेल, मंडलायुक्त, iG, और जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व मझवां विधायक रही मौजूद। प्रदेश में आज मिशन शक्ति के तीसरे चरण की शुरुआत की गई है, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जहां इसकी शुरुआत प्रदेश मुख्यालय पर किया। इसके बाद सभी जिलों में यह कार्यक्रम उत्सव के रूप में मनाया जा रहा है।

मीरजापुर में मिशन शक्ति के इस कार्यक्रम को राजकीय इंटर कालेज के सभागार में आयोजित किया गया जहां महिलाओं को मुख्यमंत्री का ऑनलाइन संवाद दिखाया गया। इसके बाद विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। शक्ति मिशन का उद्देश्य प्रदेश की महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करना है । कार्यक्रम में पंहुचे प्रदेश सरकार के ऊर्जा राज्यमंत्री ने कहाकि महिलाओं को उनके उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित करने के साथ उनका आत्मबल बढ़ाने, स्वावलंबी बनाने और जागरूक करने के लिए तीसरे चरण की शुरुआत हुई है -


शिक्षा, स्वास्थ्य, चिकित्सा, पुलिसिंग, स्वरोजगार सहित विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है। शिक्षा के क्षेत्र में अपने उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मान पाने वाली शिक्षिका का कहना है कि यह अभियान वास्तव में बहुत महत्वपूर्ण है। इसके लिए प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को धन्यवाद देती हूँ कि उनके द्वारा महिलाओं के बारे में इतना सोचा जा रहा है, यह सम्मान ही नही एक जिम्मेदारी है कि आप और बेहतर करिए जो मिला का पत्थर साबित होगा। मिशन शक्ति के प्रोग्राम में महिलाएं बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रही हैं, जिससे आने वाले समय में इसका परिणाम बेहतर मिलेगा।


मिशन शक्ति के तहत आज पुलिस विभाग ने महिलाओ को जागरूक करने के लिए किये विविध कार्यक्रम, छात्रा बनी थानेदार

Jaunpur News: मिशन शक्ति कार्यक्रम के तहत आज जनपद में एसपी अजय साहनी के निर्देश पर पुलिस विभाग के तत्वावधान में नारी सुरक्षा और सम्मान तथा उनके स्वावलंबन को लेकर विविध कार्यक्रम किये गये। कहीं महिलाओ को सम्मानित किया गया तो कहीं पर महिला को थाने का प्रभारी बनाकर जन समस्याओ को सुनने का अवसर दिया गया है। पुलिस विभाग की इस पहल का असर महिलाओ में आत्म सम्मान की वृद्धि से देखा जा रहा है।


मिशन शक्ति कार्यक्रम की एक झलक


यहां बता दें कि मुख्यालय से लगभग 12 किमी दूर स्थित थाना गौराबादशाहपुर पर एक दिन का थाना प्रभारी एक छात्रा को बनाया गया जो थाना दिवस के अवसर पर आम जनता की समस्याओ को सुन कर उस पर पुलिस जनों को कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। इस संदर्भ में थाना प्रभारी से चर्चा करने पर उन्होंने बताया कि इस तरह की पहल का निर्देश तो पुलिस अधीक्षक ने दिया था। लेकिन इस पहल से छात्रा के अन्दर आत्म विश्वास की झलक साफ नजर आयी है। साथ ही पुलिस कार्य की कठिनाई का भी अहसास हुआ है।

इसके अलावा शहर की थाना कोतवाली में थाना प्रभारी संजीव मिश्रा द्वारा महिलाओ को सम्मानित कर उनके आत्म विश्वास को बढ़ाने का काम किया गया यहां पर पुलिस विभाग की महिला कर्मियों के साथ समाज सेवा से जुड़ी महिलाओ की भागीदारी नजर आयी है। इसके अलांवा जनपद के लगभग सभी थानों पर महिलाओ की मिटिंग कर उनको सम्मानित करने का कार्यक्रम पुलिस विभाग द्वारा चलाया गया है। जहां पर पुलिस के अधिकारी सहित थाना प्रभारीयों द्वारा महिलाओ की सुरक्षा और उनके अधिकारों के बिषय में जानकारियां प्रदान करते हुए महिलाओ को सुरक्षित रखने का भरोसा दिलाया गया। महिलाओ की सुरक्षा के लिए सरकार द्वारा चलाई जा योजना हेल्पलाइन 1090 और 112 के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया और इसका प्रयोग करने की सलाह दिया गया।


विभिन्न विभागों की 75 महिलाओं को दिया गया प्रशस्ति पत्र

Ambedkarnagar News: उ०प्र० सरकार द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए एक व्यापक कार्ययोजना बनाकर मिशन शक्ति फेज 1.0 व फेज 2.0 का सफलता पूर्वक संचालन किया गया। इसी प्रकार मिशन शक्ति फेज 3.0 दिनांक 21 अगस्त से 31 दिसम्बर तक एक विशेष अभियान संचालित किये जाने का निर्णय किया गया है। इसका उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को स्वावलम्बी बनाना, उनको सुरक्षित परिवेश की अनुभूति कराना, जागरूकता पैदा करना, आत्मरक्षा की कला हेतु प्रशिक्षित करना है।


महिला को प्रशस्ति पत्र प्रदान करते जिला पंचायत अध्यक्ष श्याम सुंदर वर्मा

जिसका शुभारम्भ मुख्यमंत्री के द्वारा 21 अगस्त को इन्दिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में किया गया। जिसका सीधा प्रसारण अंबेडकरनगर के लोहिया भवन सभागार में एलईडी के माध्यम तथा सूचना एवं जनसंपर्क विभाग द्वारा प्राप्त एलईडी बैन द्वारा दिखाया गया। इसी प्रकार जनपद स्तर पर भी मिशन शक्ति फेज 3.0 का आयोजन किया गया।

इस क्रम में शनिवार को जनपद अम्बेडकर नगर स्थित लोहिया भवन में मिशन शक्ति फेज 3.0 विशेष अभियान के अन्तर्गत 09 विभागों (पुलिस विभाग / जिला प्रोबेशन विभाग / चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग / पंचायतीराज विभाग / बेसिक शिक्षा विभाग / माध्यमिक शिक्षा विभाग / उच्च शिक्षा विभाग / युवा कल्याण विभाग / राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) को सम्मिलित करते हुए मिशन शक्ति फेज-1.0 एवं फेज-2.0 में उत्कृष्ट कार्य करने वाली जनपद के विभिन्न विभागों की 75 महिलाओं को प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर फेज-3.0 का शुभारंभ किया गया।

महिलाओ की सुरक्षा के लिए सभी सरकारी और गैर सरकारी स्कूलो में टाईकांडो का प्रशिक्षण दिया जाए

Jaunpur News: महिलाओं-बेटियों को स्वावलंबी और सुरक्षा के लिए उन्हें जागरूक करने हेतु संचालित मिशन शक्ति अभियान के तीसरे चरण का शुभारंभ यहां जनपद मुख्यालय पर आज राज्यमंत्री आवास एवं शहरी नियोजन गिरीश चन्द्र यादव के द्वारा कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में किया गया। इस दौरान मिशन शक्ति के पहले व दूसरे चरण में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 75 महिला अधिकारियों व कर्मचारियों, ग्राम प्रधान एवं स्वंय सहायता समूहों को मिशन शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया।


राखी बांधती महिलाएं


राज्यमंत्री ने मिशन शक्ति के तहत सम्मानित महिलाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सभी ने अपने दायित्वों का बहुत अच्छे से निर्वहन किया है, जिसके कारण उन्हें पूरे प्रदेश में सम्मानित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस प्रकार के आयोजन किए जाने चाहिए। प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं में अधिक से अधिक महिलाओं को भागीदार बनाकर उनके जीवन स्तर को उठाया जाए। महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाया जाए। इस दौरान मंत्री के द्वारा अपील किया गया कि सरकार द्वारा चलाई जा रहे योजना 1090, 1076, महिला हेल्प डेस्क का उपयोग अवश्य करें।

इस अवसर पर जिलाधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि जिला प्रशासन महिला सुरक्षा के लिए कटिबद्ध है, महिला अपराध के प्रति कम से कम समय में अपराधियों को सजा दिलाए जाने का प्रयास किया जाता है। उन्होंने कहा कि महिलाओं को सशक्त बनाने की आवश्यकता है ताकि वह दूसरों पर निर्भर न रहे। उन्होंने कहा कि महिलाएं अपना मानसिक मनोबल मजबूत करें। जिलाधिकारी ने सभी सरकारी एवं प्राइवेट स्कूलों में टाइकांडो का प्रशिक्षण दिए जाने का भी निर्देश दिया। आकांक्षा समिति की अध्यक्ष डॉ0 अंकिता राज द्वारा बताया गया कि महिलाओं को स्वयं, सशक्त, स्वावलंबी बनने की आवश्यकता है।जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय ने कहा कि मिशन शक्ति का उद्देश्य तब सार्थक होगा जब बस में बैठी महिला, कार्यालय में कार्यरत सहित प्रत्येक जगह खुद को सुरक्षित महसूस करें।

सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने मिशन शक्ति फेज-3 अभियान का दीप प्रज्जवलन कर किया शुभारम्भ

phoolpur News: महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए 21 अगस्त से 31 दिसम्बर, 2021 तक चलने वाले मिशन शक्ति फेज-3 अभियान का शनिवार को एमएनआईटी में आयोजित कार्यक्रम में सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल ने बतौर मुख्य अतिथि के रूप में दीप प्रज्जवलन कर शुभारम्भ किया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों(विभागों) में उत्कृष्ट कार्य करने वाली 75 महिलाओं एवं बालिकाओं को सांसद फूलपुर केशरी देवी पटेल, विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, मण्डलायुक्त संजय गोयल एवं मुख्य विकास अधिकारी शिपू गिरि ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।


सम्मानित करती स्थानीय सांसद


प्रशस्ति पत्र से सम्मानित वालों में लतिका शुक्ला, स्वाती सिंह, कु. अनीता, डॅा. नीतू सिंह, वन्दना श्रीवास्तव, अर्चना शुक्ला, रीता साहू, राधा देवी, निक्की कुमारी, डॅा नूरूस हसन, डॅा. प्रतिमा मिश्रा, डॅा. पल्लवी सिंह, सरोज धुलिया, सुमन कुशवाहा, जानकी मिश्रा, सीमा पटेल, डॅा लीना सिंह सहित अन्य महिलाएं एवं बालिकाएं शामिल है। इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं एवं बालिकाओं को सम्बोधित करते हुए मा. सांसद फूलपुर ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है।

उन्होंने कहा कि मा. प्रधानमंत्री जी एवं मा. मुख्यमंत्री जी के द्वारा प्रत्येक क्षेत्रों में महिलाओं के विकास एवं उन्नति के लिए कई योजनाएं संचालित की जा रही है, जो महिलाओं को स्वावलम्बी बनाने एवं प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। उन्होंने कहा कि सरकार सबका साथ सबका विकास सबका विश्वास के सिद्धांत पर कार्य कर रही है। कहा कि बेटियां प्रत्येक क्षेत्र में आगे बढ़ते हुए अपना नाम तो रोशन कर ही रही है. सात ही साथ प्रदेश एवं देश का भी नाम रोशन कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वंय सहायता समूहों के गठन के माध्यम से महिलाओं को रोजगार युक्त बनाने एवं स्वावलम्बन बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य किया जा रहा है।


कार्यक्रम का उद्घाटन करती सांसद



उन्होंने कहा कि मिशन शक्ति सिर्फ अभियान ही नहीं बल्कि एक मिशन है, जिसके द्वारा नारी शक्ति, नारी सुरक्षा, नारी स्वावलम्बन के लक्ष्य को प्राप्त करने में अहम भूमिका निभाई जा रही है। मिशन शक्ति के माध्यम से सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है, जिससे महिलाओं के सामाजिक, पारिवारिक और आर्थिक स्थिति में सकारात्मक बदलाव आया है। इस अवसर मा. विधायक फाफामऊ विक्रमाजीत मौर्य, एडीजी जोन प्रेम प्रकाश, मण्डलायुक्त संजय गोयल तथा मुख्य विकास अधिकारी ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

आयोजित कार्यक्रम में शिवकुटी स्थित बीबीए बालिका इण्टर कालेज एवं नारायणी बालिका इण्टर कालेज की छात्राओं के द्वारा नृत्य एवं गायन का कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रभाकर त्रिपाठी के द्वारा किया गया। इस अवसर पर लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया गया। कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी पंकज मिश्र, जिला समाज कल्याण अधिकारी प्रवीण सिंह, जिला पंचायतराज अधिकारी, राज्य महिला आयोग की सदस्य अनीता सचान, राज्य बाल संरक्षण आयोग की सदस्य डॅा. नीता साहू तथा विभिन्न विद्यालयों की अध्यापिकागण एवं सम्मानित होने वाली महिलाओं एवं बालिकाएं उपस्थित रही।


Deepak Raj

Deepak Raj

Next Story