×

Nag Panchami 2021: नाग पंचमी पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई

नाग पंचमी पर सीएम योगी ने प्रदेशवासियों को दी बधाई...

Network
Newstrack Network / Ragini Sinha
Published on: 13 Aug 2021 10:15 AM GMT
Up news in hindi
X

एक प्रेस कांफ्रेस के दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ (फोटो: सोशल मीडिया)

Nag Panchami 2021: आज नाग पंचमी है। नाग पंचमी के दिन नाग देवता की पूजा की जाती है। कालसर्प दोष या कालसर्प दंश से छुटकारा पाने के लिए आज के दिन पूजा करने से बहुत लाभ मिलता है। इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को नाग पंचमी की बधाई देते हुए ट्वीट किया। सीएम ने लिखा- सभी प्रदेशवासियों और श्रद्धालुओं को नाग देवता की उपासना के पावन पर्व 'नाग पंचमी' की अनंत शुभकामनाएं। यह पर्व सभी प्राणियों के प्रति कल्याण का भाव रखने वाली हमारी सनातन संस्कृति की उदारता और सभी जीवों व प्रकृति के मध्य आत्मीय संबंध का प्रतीक है।

घर-घर होती है नाग देवता की पूजा

हिन्दू धर्म के अनुसार, सावन (Sawan 2021) का महीना पूर्ण रूप से भगवान शिव (Lord Shiva) को समर्पित होता है और सावन के महीने का सबसे प्रमुख त्योहार नाग पंचमी को माना गया है। मान्यता है कि इससे नाग देवता की घर-परिवार पर कृपा बनी रहती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन सांपों की पूजा करने और उन्हें दूध पिलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। अगर कोई नागदेव की पूजा करता है, तो उसे अपनी कुंडली में मौजूद राहु और केतु से संबंधित हर प्रकार के दोष से मुक्ति मिलती है।

रानी अहिल्याबाई होल्कर को दी श्रद्धांजलि

सीएम योगी ने एक और ट्वीट किया, जिसमें उन्होंने लिखा भारतीय संस्कृति की अनन्य उपासक, नारी सशक्तिकरण की अप्रतिम प्रतीक, वीरांगना रानी अहिल्याबाई होल्कर को उनकी पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि। राष्ट्र और धर्म संस्कृति के लिए समर्पित आपका जीवन हम सभी के लिए महान प्रेरणा है।

अहिल्याबाई होल्कर महिला शासिकाओ में से हैं

बता दें की रानी अहिल्याबाई होल्कर भारत की प्रमुख महिला शासिकाओ में से हैं ,जिन्होंने अपना राज्य स्वयं संभाला। अहिल्याबाई होल्कर मराठा रानी थी, और उनकी प्रशासन क्षमता और राज्य को चलाने की योग्यता अदभुत थी। इतना ही नहीं रानी अहिल्या बाई को उनकी प्रजा ने देवी का दर्जा दिया हुआ था।

Ragini Sinha

Ragini Sinha

Next Story