×

Lucknow News: 75 घंटे-75 जनपद, प्रथम आने पर नगर निगम लखनऊ को मिला प्रशस्ति पत्र

Lucknow News: स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 75 जनपद, 750 निकाय, 75 घंटे अभियान के अंतर्गत आयोजित जीवीपी विलोपन, सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।

Prashant Dixit
Published on: 30 Dec 2022 3:54 PM GMT
Lucknow News
X

लखनऊ नगर आयुक्त को प्रशस्ति पत्र देते नगर विकास मंत्री (सोशल मीडिया)

Lucknow News: लखनऊ सहित उत्तर प्रदेश में स्वच्छता को बढ़ावा दिए जाने के उद्देश्य से '75 घंटे, 75 जनपद, 750 स्थानीय निकाय' आधारित शहरों में स्थित गार्बेज वल्नरेबल पॉइंट को समाप्त कर उन स्थानों पर सौंदर्यीकरण किए जाने का अभियान शहर में चलाया गया था। जिसमें 21 दिसम्बर 2022 को हुई रैंकिंग के आधार पर लखनऊ प्रथम स्थान पर आया था।

स्वच्छ भारत मिशन 75 जनपद, 750 निकाय

जिसके फलस्वरूप स्वच्छ भारत मिशन नगरीय 75 जनपद, 750 निकाय, 75 घंटे अभियान के अंतर्गत आयोजित जीवीपी विलोपन एवं सौंदर्यीकरण प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए आज नगर विकास मंत्री एके शर्मा ने प्रशस्ति पत्र प्रदान किया। यह प्रशस्ति पत्र नगर निगम लखनऊ के नगर आयुक्त इंद्रजीत सिंह को गोमती नगर विस्तार स्थित नगरीय निकाय निदेशालय के सभागार में प्रदान किया। नगर निगम लखनऊ को प्रथम स्थान प्राप्त करने पर नगर विकास मंत्री ने शुभकामनाएं भी दीं।
नगर निगम लखनऊ को मिला पहला स्थान
लखनऊ नगर में 75 घंटों में कुल 144 जीवीपी समाप्त कर उन जगहों पर वर्टिकल गार्डन इत्यादि तरीकों से सौन्दर्यकरण का कार्य कराकर अभियान को सफल बनाया गया था। जिसके साथ ही समस्त नगर वासियों से इन स्थलों को स्वच्छ बनाए रखने की अपील करते हुए जागरूकता का प्रसार भी किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ साथ आम जन में कूड़ा प्रबंधन के प्रति जागरूकता का संचार करने और सहभागिता बढ़ाने का था। जिसमें नगर निगम लखनऊ ने सफलता हासिल कर प्रथम स्थान हासिल किया।
गृहकर कल तक जमा करने पर 5% की छूट
लखनऊ नगर निगम में वर्तमान समय में कुल 5.99 लाख भवन दर्ज है। जबकि प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अब तक मात्र 3.13 भवन स्वामियों द्वारा अपने गृहकर का भुगतान किया गया है। सभी सूचित को सूचित किया जाता है, कि नगर निगम सदन के निर्णयानुसार चालू गृहकर पर प्रदान की जाने वाली 5 प्रतिशत की छूट की अंतिम तिथि 31 दिसम्बर, 2022 है। इस तिथि के बाद गृहकर में किसी प्रकार की छूट नहीं मिलेगी।
Prashant Dixit

Prashant Dixit

Next Story